फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Result 2020: Bihar Assembly Election All Set For Nov 10 As Bihar Awaits Poll Results

Bihar Election Result 2020: 55 मतगणना केंद्रों पर 78 सुरक्षा बल तैनात, अब बस 10 नवंबर का इंतजार

Mon, 09 Nov 2020 12:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Bihar Result 2020: Bihar Assembly Election All Set For Nov 10 As Bihar Awaits Poll Results
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics

Election Result In Bihar 2020: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 10 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए विस्तृत रूप से व्यवस्था की है। राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र स्थापित किए हैं, जहां सीसीटीवी की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


चुनाव पैनल ने कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 55 मतगणना केंद्रों और 414 हॉलों में मतों की गिनती की जाएगी। इसके साथ ही 78 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती भी की गई है। इससे पहले बिहार चुनाव के पहले चरण में 28 अक्तूबर को 71 सीटों और दूसरे चरण के तहत 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन


7 नवंबर को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव पूरी तरह समाप्त हो गया। पूर्वी चंपारण के चार जिलों (12 विधानसभा क्षेत्र हैं), गया (10 निर्वाचन क्षेत्र), सिवान (आठ निर्वाचन क्षेत्र) और बेगूसराय (सात निर्वाचन क्षेत्र) में अधिकतम तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बाकी जिलों में या तो एक या दो मतगणना केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किए जाने को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा इसके अलावा सैनिटाइजर को पर्याप्त मात्रा में वहां रखा जाएगा।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव आयोग ने स्ट्रांग रूम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और मतगणना केंद्रों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए हथियार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) फिर बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) और फिर जिला पुलिस को तैनात किया जा रहा है।


सिर्फ मजबूत कमरों और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की 19 कंपनियों को तैनात किया है। इसके अलावा, हमारे पास गिनती की प्रक्रिया के दौरान और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 59 सीएपीएफ कंपनियों को तैनात किया है। एक सीएपीएफ कंपनी में लगभग 100 कर्मचारी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed