फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election 2020 bjp made plan to increase mla numbers jp nadda devendra fadnavis bhupendra yadav

बिहार चुनाव: विधायकों की संख्या बढ़ाने को भाजपा ने बनाई रणनीति, सप्तऋषि बनेंगे कर्णधार

Sat, 12 Sep 2020 10:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 12 Sep 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
bihar assembly election 2020 bjp made plan to increase mla numbers jp nadda devendra fadnavis bhupendra yadav
जेपी नड्डा-देवेंद फडणवीस - फोटो : PTI

बिहार में अक्तूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने कमर कस ली है और उसने तैयारियों की दिशा में एक और कदम बढ़ा लिया है। चुनाव संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को देर रात तक चली। इसमें आलाकमान ने विधायकों की संख्या को तीन अंकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अति उत्साह से बचने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हमें भाजपा के साथ एनडीए की बड़ी जीत सुनिश्चित करनी है।
विज्ञापन



वरिष्ठ नेताओं को मिला गांव-गांव जाकर समर्थन जुटाने का टास्क
बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पार्टी विधायकों की संख्या को तीन अंकों तक पहुंचाने के लिए सभी को काम करने को कहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं को गांव-गांव जाकर समर्थन जुटाने का टास्क मिला है। बैठक में चुनाव संचालन समिति में शामिल 71 में 61 लोग शामिल हुए। उन्हें पार्टी की जमीनी हकीकत और जनता की राय पर बोलने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायक, राजद और रालोसपा नेता जदयू में शामिल


सप्तऋषि बनेंगे कर्णधार
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया है कि एनडीए को 220 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि 60 हजार सप्तऋषि हमारे कर्णधार बनेंगे। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपब्लधियों की लंबी सूची है।

जमीनी अभियान शुरू करेंगे फडणवीस
भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस शनिवार से पार्टी के जमीनी चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का पार्टी ने जिलों के दौरे से संबंधित कार्यक्रम तय किया है। भाजपा नेता आज आरा, जहानाबाद, गया, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे। वे जेपी नड्डा के साथ आत्मनिर्भर बिहार अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे जिलों के दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed