{"_id":"5f5bc7a5f50f4a6d271f6a0a","slug":"two-congress-mlas-and-rjd-and-rlsp-leader-join-jdu-before-assembly-elections-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायक, राजद और रालोसपा नेता जदयू में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायक, राजद और रालोसपा नेता जदयू में शामिल
Sat, 12 Sep 2020 12:23 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव से शुक्रवार को कांग्रेस के दो विधायक, राजद के एक पूर्व विधायक और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के प्रवक्ता सहित कई अन्य नेता सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल जदयू में शामिल हो गए।
विज्ञापन
कांग्रेस के दो विधायक शेखपुरा जिला में बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से सुदर्शन कुमार और नवादा जिला के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्णिमा यादव, राजद के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व मंत्री भोला राय तथा रालोसपा बिहार इकाई के प्रवक्ता अभिषेक झा और रजद के अन्य नेता पंछी यादव, उज्ज्वल यादव शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गए। राय वैशाली जिला के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
जदयू के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन नेताओं ने सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, नीरज कुमार, एमएलसी संजय गांधी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राजद के कुल सात विधायकों ने अब तक पार्टी छोड़ जदयू का दामन थामा है। राजद के पांच एमएलसी भी जदयू में शामिल हो गए हैं।