{"_id":"610ac0618ebc3e88be353613","slug":"bihar-announcement-of-unlock-5-malls-and-cinema-halls-will-also-open-small-classes-of-schools-from-august-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अनलॉक-5 का एलान, मॉल और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे, स्कूलों की छोटी कक्षाएं 16 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अनलॉक-5 का एलान, मॉल और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे, स्कूलों की छोटी कक्षाएं 16 अगस्त से
Wed, 04 Aug 2021 09:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:59 PM IST
सार
बिहार में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। इसे देखते हुए बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने अनलॉक-5 की घोषणा की।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : PTI
विस्तार
बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से काबू में आ गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-5 का एलान किया है। राज्य में अब स्कूलों में छोटी कक्षाएं भी लगने लगेंगी और कुछ प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉलों व मॉलों को भी खोला जाएगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इन फैसलों का एलान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सात अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में नौंवी व दसवीं कक्षाएं 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कोचिंग संस्थान भी चलाए जा सकेंगे। बता दें, बिहार सरकार 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहले ही खोल चुकी है। अब छोटी कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
बसें भी पूरी क्षमता से चलेंगी
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक वाहन यानी बसें आदि भी पूरी क्षमता से चलेंगी। सिनेमा हॉल व शॉपिंग मॉल पाबंदियों के साथ खोले जाएंगे।
In view of reduction in COVID cases, all shops to open from August 7 to August 25 with weekly off. Classes IX, X to resume from August 7 & classes 1st to 8th from August 16. Coaching institutes to function at 50% capacity (barring a day): Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/nECW98rZQ1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 4, 2021
नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को आगाह भी किया
अनलॉक-5 की घोषणा करने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को आगाह किया कि कोरोना केस जरूर कम हो रहे हैं, लेकिन लापरवाही नहीं बरतें। विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। सभी लोगों को अभी-भी कोविड संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए।
बुधवार को 60 से कम आए केस
बिहार में बीते कई दिनों से कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। रोजाना नए मामलों की संख्या 100 से नीचे चली गई है। बुधवार को 60 नए संक्रमित मिले और किसी की महामारी से मौत नहीं हुई।