फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Amit Shah is coming today to sow crops on Nitish Kumar's land with the help of Kisan Samagam

Bihar: नीतीश विकासवादी से अवसरवादी बने, पीएम बनने की इच्छा ने उन्हें बदल दिया, शाह का RJD-JDU पर निशाना

Sat, 25 Feb 2023 01:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 25 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

पश्चिम चंपारण में एक सार्वजनिक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और RJD के शरण में गए। नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar: Amit Shah is coming today to sow crops on Nitish Kumar's land with the help of Kisan Samagam
अमित शाह - फोटो : Amit Shah

विस्तार

जहां एक ओर सत्तारूढ़ महागठबंधन पूर्णिया में एक मंच पर जुटकर भाजपा मुक्त भारत बनाने की घोषणा करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बगहा में पहुंचकर जदयू-राजद गठबंधन को पानी-तेल का महागठबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि नकली शराब की बिक्री हो रही, अपराधी वापस जाग गए हैं, कोई सुरक्षित नहीं है और बिहार के मुख्यमंत्री हिम्मत नहीं कर पा रहे। उन्हें तो हर तीन साल में प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है।

विज्ञापन


शाह ने 2024 में दोबारा नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया और एक-एक कर चंपारण-आसपास में केंद्र की ओर से किए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भेजी राशि पर गलतबयानी कर नीतीश कुमार विकास कार्याें को बाधित कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि जो 15 हजार करोड़ की मदद हमारे प्रधानमंत्री ने बिहार को भेजी है, उसमें रोड़ा मत बनिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए। आपने अगर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है तो वह तारीख बता दीजिए। आधा जंगलराज की जगह पूरा जंगलराज कब ला रहे हैं नीतीश कुमार, जरूर बताएं। लोकतंत्र की यह मांग है।
विज्ञापन


वाल्मीकिनगर में आमसभा के मंच पर शाह के पहुंचने के पहले ही 2024 के लोकसभा चुनाव का बाकी नेता शंखनाद कर चुके थे। शाह बगहा में आमसभा के बाद पटना में किसान समागम में शिरकत करेंगे। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर पटना के बापू सभागार में किसान मजदूर समागम कार्यक्रम रखा गया है। करीब एक घंटा 35 मिनट के कार्यक्रम में वह नीतीश कुमार और जंगलराज की याद दिलाते हुए सरकार पर हमलावर होंगे। इसके बाद अमित शाह हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात रहेगा बाधित
अमित शाह के आगमन को लेकर पटना प्रशासन पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त है। शुक्रवार की शाम से ही  प्रशासन हर जगह अलर्ट है। शाम के करीब 3:00 बजे से लेकर देर शाम तक नेहरू पथ, गांधी मैदान का क्षेत्र और अशोक राजपथ पर जाम लगने की संभावना है।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट है प्रशासन
 गृह मंत्री अमित शाह का पटना और पश्चिम चंपारण में दौरा को लेकर एडीजी सुरक्षा की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बताया जाता है कि अमित शाह पर स्ट्रिंगर मिसाइल के हमले की आशंका को देखते हुए बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। आतंकियों के पास अधिक दूरी तक मार करने वाले रॉकेट स्ट्रिंगर मिसाइल उपलब्ध होने की आशंका से भी खतरा बढ़ गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Bihar: Amit Shah is coming today to sow crops on Nitish Kumar's land with the help of Kisan Samagam
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बीते 5 महीने में अमित शाह का यह तीसरा बिहार दौरा
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विगत 5 महीनों में अमित शाह तीसरी बार बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वे बगहा के वाल्मीकि नगर के लोरिया में जनसभा  में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे। इससे पहले अमित शाह किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को और 12 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सिताबदियारा पहुंचे थे।


 

अमित शाह

Bihar: Amit Shah is coming today to sow crops on Nitish Kumar's land with the help of Kisan Samagam
अमित शाह - फोटो : अमित शाह

अमित शाह के बिहार दौरे का शेड्यूल
बगहा के वाल्मीकि नगर के लोरिया में जनसभा - 11:30 बजे 
जनसभा के बाद वहां की जिला कोर कमेटी के साथ बैठक ।
जनसभा के बाद शाह बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से दोपहर 3:45 पर पटना पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट पर आगमन शाम 4:15 बजे। 
 सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे -4:15 से लेकर 6:00 बजे तक बापू सभागार में।
तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाएंगे- 6:30 से  7:00 बजे तक गुरुद्वारे में।
गुरुद्वारा से निकलकर बिहार स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे। वहां बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग होगी।
रात्री 9:15 बजे अमित शाह एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और 9:30 बजे विशेष विमान से पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed