फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Agricultural equipment subsidy scam in Motihari Retailers charging full price of equipment from farmers

Bihar News: मोतिहारी में कृषि उपकरण सब्सिडी घोटाला, किसानों को डीबीटी का झांसा देकर दुकानदार ले रहे पूरी रकम

Sun, 25 Aug 2024 01:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

नियम के अनुसार कृषि विभाग अनुदान (सब्सिडी) की राशि क्रेता को नहीं देता है। खरीदे गए यंत्र पर दी गई सब्सिडी का भुगतान कृषि विभाग की ओर से संबंधित यंत्र निर्माता के खाते में किया जाता है, जिसके बाद यह राशि रिटेलर को भेज दी जाती है। 

विज्ञापन
Bihar: Agricultural equipment subsidy scam in Motihari Retailers charging full price of equipment from farmers
किसान से ले ली थ्रेशर की पूरी कीमत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में कृषि उपकरण खरीदने वाले किसान सब्सिडी पाने के लिए भटक रहे हैं, जबकि रिटेलर मालामाल हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कृषि उपकरण सब्सिडी घोटाला में एक बड़ा रैकेट शामिल है, जो कृषि अधिकारियों को मैनेज करता है। इसके बाद प्रत्येक किसान मेले के दौरान सब्सिडी के करोड़ों रुपये की हेराफेरी होती है। पूरे साल कृषि उपकरणों की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी का बड़ा हिस्सा बंदरबांट का शिकार होता है। जागरूक किसान इसका लाभ ले लेते हैं, जबकि कई सब्सिडी की राशि के लिए अपने खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का इंतजार करते-करते थक जाते हैं और हार मान लेते हैं।

विज्ञापन


किसान को बताया खाते में आएंगे रुपये
दरअसल, कृषि उपकरणों की खरीद पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से रिटेलर्स और अधिकारियों की चांदी कट रही है। इसका खुलासा तब हुआ जब रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के चंपापुर के एक किसान ज्याऊल अंसारी ने थ्रेशर खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए कृषि कार्यालय के चक्कर लगाए। लेकिन, रिटेलर ने अंसारी से थ्रेशर के अनुदान समेत पूरे दो लाख रुपये वसूल लिए थे, जबकि इसमें एक लाख रुपये की सब्सिडी थी। नियम के अनुसार किसान से सब्सिडी को छोड़कर केवल एक लाख रुपये ही जमा कराए जाने थे, लेकिन रिटेलर ने पूरे दो लाख रुपये जमा कराए। साथ ही थ्रेशर खरीदने वाले किसान अंसारी को बताया कि अनुदान की राशि कृषि विभाग आपके खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कर देगा।
विज्ञापन




सब्सिडी को लेकर क्या है नियम?  
नियम के अनुसार कृषि विभाग अनुदान (सब्सिडी) की राशि क्रेता को नहीं देता है। खरीदे गए यंत्र पर दी गई सब्सिडी का भुगतान कृषि विभाग की ओर से संबंधित यंत्र निर्माता के खाते में किया जाता है, जिसके बाद यह राशि रिटेलर को भेज दी जाती है। ऐसे में रिटेलर को क्रेता से उपकरण खरीद के दौरान सब्सिडी की राशि नहीं लेनी चाहिए। अगर, दो लाख रुपये के उपकरण में एक लाख की सब्सिडी है तो किसान कृषि विभाग से मिले डिलीवरी ऑर्डर की स्लिप लेकर दुकानदार के पास जाएगा और उसे सब्सिडी छोड़कर केवल एक लाख रुपये का ही भुगतान करेगा। लेकिन, यहां किसान से पूरी राशि जमा करवा ली जाती है और उन्हें झांसा दिया जाता है कि सब्सिडी की राशि कृषि विभाग द्वारा किसान के खाते में भेज दी जाएगी। लेकिन, हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटेलर ने किया धोखा
किसान ज्याऊल अंसारी ने बताया कि रिटेलर ने उनके साथ भी यही धोखा किया है। उन्होंने रक्सौल स्थित एक कृषि उपकरण विक्रेता से थ्रेशर खरीदा था, रिटेलर ने उनसे थ्रेशर के पूरे रुपये जमा करा लिए और बताया कि सब्सिडी की राशि क्रेता के खाते में सरकार डीबीटी करेगी। रुपये खाते में नहीं आने पर अंसारी ने कृषि कार्यालय जाकर जानकारी जुटाई तो उन्हें पता चला कि सब्सिडी की राशि भेज गई है। आश्चर्य की बात तो यह है कि क्रेता को झांसा में डालने के लिए उसके आधारकार्ड, पासबुक की छाया प्रति भी जमा करा ली जाती है और बताया जाता है कि अनुदान की राशि देर सबेर खाते में आती है। ऐसे में अधिकांश ग्राहक सब्सिडी का इंतजार कर थक हार कर बैठ जाते हैं। लेकिन, अंसारी की जागरुकता की वहज से एक बड़ा घोटाला  सामाने आया है। लोगों का कहना है कि कृषि विभाग के अधिकारी और रिटेलर मिलकर किसानों की सब्सिडी हड़प रहे हैं। 


कार्रवाई की जा रही है 
अमर उजाला की टीम ने इस मामले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र सिंह से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसकी जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला उनके रामगढ़वा में पदस्थापन के पहले का है, लेकिन अब उनके संज्ञान में आया है, उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed