Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Agastya Gender Transition AIIMS Surgery Trans Man Story

सोनी अब अगस्त्या: जेंडर ट्रांजिशन से असहजता पर हासिल की जीत, एम्स में हुई सफल सर्जरी

Sat, 21 Nov 2026 06:36 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 21 Nov 2026 06:36 AM IST
सार

बिहार के मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव के 20 वर्षीय अगस्त्या ने जेंडर ट्रांजिशन की चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपनी पहचान के अनुरूप नया जीवन शुरू किया है। बचपन से ही खुद को लड़के के रूप में महसूस करने वाले अगस्त्या की दिल्ली एम्स में टॉप सर्जरी और हिस्टेरेक्टॉमी हुई। उन्होंने समाज से ट्रांसजेंडर लोगों को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar Agastya Gender Transition AIIMS Surgery Trans Man Story
दिल्ली एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव निवासी छोटेलाल साह की 20 वर्षीय संतान, जिन्हें पहले लोग सोनी के नाम से जानते थे, ने जेंडर ट्रांजिशन कराने के बाद अपना नया नाम अगस्त्या रख लिया है। अगस्त्या ने अपनी पहचान से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वे बचपन से ही खुद को एक लड़के के रूप में महसूस करते थे। चिकित्सा और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वे अपने शरीर और इच्छा के अनुसार नया जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन


बचपन की उलझन और सोशल मीडिया से प्रेरणा
अगस्त्या के अनुसार बचपन में उन्हें लड़कों के साथ खेल-कूद में हिस्सा लेना और उनकी तरह कपड़े पहनना ही सहज लगता था। जब भी परिवार के सदस्य उन्हें लड़कियों की तरह रहने और पारंपरिक पहनावा पहनने के लिए कहते तो उन्हें काफी असहजता होती थी। इस बात को लेकर घर में कई बार आपसी बातचीत और मतभेद भी पैदा हुए। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जब शरीर में प्राकृतिक बदलाव होने लगे तो उनकी उलझन और अधिक बढ़ गई। अपनी मानसिक स्थिति और भावनाओं को गहराई से समझने के लिए उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया की मदद ली। इस दौरान उन्हें ट्रांसजेंडर बॉडीबिल्डर राजवीर और आर्यन पाशा की जीवन यात्रा के बारे में जानकारी मिली। उनसे प्रेरणा लेकर अगस्त्या ने अपनी वास्तविक पहचान को स्वीकार करने और जीवन में आगे बढ़ने का मजबूत हौसला जुटाया।
विज्ञापन


18 वर्ष की आयु में शुरू हुई चिकित्सा प्रक्रिया
अगस्त्या ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने के तुरंत बाद जेंडर ट्रांजिशन से जुड़ी चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रियाओं की शुरुआत की। सबसे पहले मनोचिकित्सकीय मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की गई और उससे संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र हासिल किए गए। इसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में उनकी हार्मोन थेरेपी प्रारंभ हुई। लगभग एक वर्ष तक निरंतर हार्मोन थेरेपी चलने के पश्चात आगे की शल्य चिकित्सा का मार्ग प्रशस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल सर्जरी और समाज से सम्मान की अपील
चिकित्सकों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अगस्त्या की टॉप सर्जरी तथा गर्भाशय हटाने के लिए हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी संपन्न हुई। वर्तमान में भी उनकी हार्मोन थेरेपी जारी है। अगस्त्या का कहना है कि जेंडर डिस्फोरिया और जेंडर ट्रांजिशन के बारे में सही जानकारी मिलने से उन्हें स्वयं की स्थिति समझने में बहुत मदद मिली। उन्होंने यह बड़ा फैसला अपने शरीर और पहचान के अनुरूप सहज जीवन जीने के लिए लिया है। उन्होंने समाज से आग्रह किया है कि ऐसे संवेदनशील मामलों को सामाजिक कलंक या दोष से जोड़ने के बजाय संवेदनशीलता और सम्मान के साथ समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed