फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After Thakur controversy lalu yadav rjd party mla made indecent remarks on Brahmins

Bihar : ठाकुर के बाद अब राजद का पंडित विवाद; विधायक बोले- धर्म नहीं, धंधा है ब्राह्मणों का कर्मकांड और दक्षिणा

Thu, 02 Nov 2023 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 02 Nov 2023 07:31 PM IST
सार

Controversy : रामचरित मानस, ठाकुर के बाद ब्राम्हणों पर राजद विधायक ने इक विवादित बयान दिया है। विधायक का कहना है कि ब्राह्मणों का कर्मकांड करवाना और दक्षिणा लेना धर्म नहीं है बल्कि उनका धंधा है।  इसके साथ ही दीपावली पर भी जमकर अनर्गल बाय्तें कही है।

विज्ञापन
Bihar: After Thakur controversy lalu yadav rjd party mla made indecent remarks on Brahmins
राजद विधायक फतेह बहादुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा पूजा में माँ दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं के संबंध में अनर्गल बात कहकर सुर्खियाँ बटोरने वाले डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर ने एक बार फिर से एक विवादित बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने ब्राम्हणों पर हमला करते हुए दीपावली में लक्ष्मी गणेश की पूजा पर सवाल उठाया है। राजद विधायक ने कहा कि ब्राह्मणों का कर्मकांड करवाना और दक्षिणा लेना धर्म नहीं है बल्कि उनका धंधा है। राजद विधायक ने कहा कि इस धंधा को चलाने के लिए इन लोगों ने एक नया नौटंकी लाया और कहा कि आपलोग दीपावली में लक्ष्मी गणेश का पूजा कीजिए। लक्ष्मी गणेश का पूजा करने से भर भर कर धन दौलत घर में आएगा। अगर लक्ष्मी गणेश का पूजन करने से देश अमीर हो जाता तो पूरे विश्व में गरीब क्यों है वहीं जिस देश में लक्ष्मी गणेश की पूजा नहीं होतोई वह देश आज सबसे ज्यादा अमीर है।

विज्ञापन


अपनी बातों पर ऐसे दी दलील 
मनुवादी कहता है कि लोहार का काम है लोहा का काम करना। मैं कहता हूं लोहार को लोहे का काम करना धर्म नहीं है धंधा है। मनुवादी कहता है कि नाई का बाल काटना धर्म है लेकिन मैं कहता हूं नाई का बाल काटना धर्म नहीं है धंधा है। लोग कहते हैं कि बढ़ई का लकड़ी का काम करना धर्म है, लेकिन मैं कहता हूं कि बढ़ई का लकड़ी का काम करना धर्म नहीं धंधा है। इस प्रकार ब्राह्मणों का कर्मकांड करवाना और दक्षिणा लेना धर्म नहीं है बल्कि उनका धंधा है। इस धंधा को चलाने के लिए इन लोगों ने एक नया नौटंकी लाया कि लक्ष्मी गणेश की पूजा कीजिए। लक्ष्मी गणेश का पूजा करने से भर भर कर धन दौलत घर में आएगा।
विज्ञापन


साढ़े 9 वर्षों में 60,000 सरकारी विद्यालय को बंद कराया 
 मनुस्मृति में लिखा है कि महिलाओं और शूद्रों को शिक्षा लेने का अधिकार नहीं है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यालय का होना बहुत जरूरी है। यह मनुवादी सरकार जो केंद्र में बैठी है, साढ़े 9 वर्षों में 60,000 सरकारी विद्यालय को बंद कराने का काम किया है। यह सरकार देश को किस तरफ ले जाना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्यों भड़क कर बोल गये विधायक-मार देंगे थप्पड़ लाल हो जायेगा 
राजद विधायक रोहतास जिले के दरिहट में भाषण दे रहे थे। वही एक शख्स खड़ा था जिसने कहा कि यह गलत बात है। इस पर राजद विधायक तमतमा गए और गुस्से में कहा कि रिपोर्ट निकालो। मार देंगे थप्पड़ लाल हो जायेगा। रिपोर्ट निकालो अभी गलत बात है तो। यह लोग हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है। हिंदू राष्ट्र में किसी का भला नहीं होने वाला है। भला होगा तो सिर्फ एक जाति का भला होगाजो घर-घर में घुसकर पैसा निकालने का काम करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed