फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After Shahabuddin rjd leader Raghuvansh singh targeted nitish kumar

शहाबुद्दीन के बाद अब लालू के बड़े नेता बोले- नीतीश हमारे नेता नहीं

Mon, 12 Sep 2016 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar: After Shahabuddin rjd leader Raghuvansh singh targeted nitish kumar

बिहार में बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बाद अब राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रघुवंश ने शहाबुद्दीन के बयान का समर्थन करते हुए रविवार को कहा कि नीतीश हमारे नेता नहीं हैं। 

विज्ञापन


हमारे नेता तो लालू प्रसाद यादव ही हैं। मालूम हो कि शहाबुद्दीन ने शनिवार को कहा था कि लालू ही हमारे नेता हैं। नीतीश तो सिर्फ परिस्थितियों के सीएम हैं। राजद से इस तरह की बयानबाजी के बाद राजद-जदयू महागठबंधन में दरार गहरी होती दिख रही है। 
विज्ञापन


रघुवंश ने कहा कि लालू हमारे नेता हैं। इस पर कोई बहस नहीं हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री थे। इसलिए महागठबंध ने फैसला किया कि नीतीश ही फिर सीएम बनें। लेकिन मैं इस पर सहमत नहीं था। इसलिए शहाबुद्दीन ने नीतीश के सिर्फ परिस्थितियों का सीएम होने का जो बयान दिया है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजद नेताओं के बयानों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही प्रतिक्रिया देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जनता जानती है कि जनादेश किसे मिला है? लेकिन जदयू ने रविवार को नीतीश विरोधी बयान देने वाले राजद नेताओं के खिलाफ मोरचा खोल दिया। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महागठबंधन के लिए नुकसानदायक बताया है।

शहाबुद्दीन पर फिर शिकंजा कस सकती है नीतीश सरकार ​

Bihar: After Shahabuddin rjd leader Raghuvansh singh targeted nitish kumar

शहाबुद्दीन की रिहाई का रास्ता साफ करने के आरोप पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अपराधियों से कतई समझौता नहीं होगा। आगे देखिए सरकार कि कार्रवाई क्या होती है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अपराध और अपराधियों के खिलाफ रुख हमेशा साफ रहा है। 

नेता कौन है और शक्ति किसके पास है, यह भ्रम जिन्हें हैं, उन्हें जल्द समझ में आ जाएगा। जदयू प्रवक्ता ने शहाबुद्दीन को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें सरकार के इकबाल का एहसास कराएंगे। 

नीरज कुमार के इस बयान के साफ संकेत है कि सरकार शहाबुद्दीन के खिलाफ जल्द ही कोई कार्रवाई करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार मामले में कानूनी सलाह ले रही है।

बोला पीड़ित परिवार, शहाबुद्दीन की रिहाई हमारे लिए मौत की सजा ​

Bihar: After Shahabuddin rjd leader Raghuvansh singh targeted nitish kumar

दूसरी ओर शहाबुद्दीन की रिहाई पर तीनों मृतक युवकों के पिता चंदा बाबू ने कहा है, 'शहाबुद्दीन की जमानत पर रिहाई हमारे लिए मौत की सजा से कम नहीं है।' 

चंदा बाबू को इस बात की भी उम्‍मीद कम ही है कि अब उन्हें अपने तीनों बेटों की हत्या के मामले में इंसाफ मिल पाएगा। वह पहले ही कह चुके हैं कि बिहार में अब सरकार भी इन्हीं की है तो शिकायत करने का क्या फायदा। 

दूसरी ओर चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू के बड़े बेटे राजीव रोशन की हत्या के दोषी शहाबुद्दीन जमानत बेशक जेल से छूट आए हों, लेकिन उनकी जमानत के खिलाफ वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया है। ऐसे में देखना खास होगा कि बिहार का सबसे बड़ा बाहुबली शहाबुद्दीन एक बार फिर सलाखों के पीछे जा पाता है या नहीं। 

वहीं प्रदेश भाजपा ने भी इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर आज राज्यपाल रामनाथ कोविद से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed