{"_id":"631ea120a6946d11a75ccff0","slug":"bihar-adgp-jitendra-singh-gangwar-claims-that-by-december-more-than-2-lakh-criminals-going-to-be-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: क्या बिहार में अपराधियों में आएगा खौफ? एडीजीपी ने कर दिया है बड़ा एलान, 31 दिसंबर तक का है टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: क्या बिहार में अपराधियों में आएगा खौफ? एडीजीपी ने कर दिया है बड़ा एलान, 31 दिसंबर तक का है टारगेट
Mon, 12 Sep 2022 10:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:04 AM IST
सार
विपक्षी पार्टी भाजपा जहां बिहार में जंगलराज फिर से आने का आरोप लगा रही है वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय ) जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय ) जितेंद्र सिंह गंगवार
- फोटो : Twitter
विस्तार
बिहार में आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के मन से कानून का डर हटता जा रहा है और इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा जहां जंगलराज फिर से आने का आरोप लगा रही है वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय ) जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। दरअसल, गंगवार ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 31 दिसंबर तक 270402 अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं करीब तीस हजार वाहन जब्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस साल पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक अपराधी हुए गिरफ्तार
एडीजीपी जितेंद्र सिंह रविवार को पुलिस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बिहार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को नकारते हुए एडीजीपी ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार में कुल 172,187 गिरफ्तारियां हुई थीं। एडीजीपी ने कहा कि इस साल वर्ष 2020 की तुलना में 57 तथा वर्ष 2021 की तुलना में लगभग 37 फीसदी अधिक अपराधी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
डायल 112 की मदद लें: एडीजीपी
एडीजीपी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि किसी भी तरह का अपराध होने पर अथवा उसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद जरूर लें। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। राज्य में शांति और कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए बिहार पुलिस तत्परता बेहद सक्रियता से काम कर रही है।
विज्ञापन