फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Additional Chief Secretary of Bihar seen making launglata at a tea stall, video goes viral

Bihar: चाय की दुकान पर लौंगलता बनाते दिखे बिहार के अपर मुख्य सचिव, Video वायरल; सादगी की मिसाल बने IAS अधिकारी

Thu, 19 Jun 2025 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 04:24 PM IST
सार

Bihar: चाय पीते समय डॉ. सिद्धार्थ की नजर दुकान में बन रही लौंग लता पर पड़ी, जो बिहार, यूपी और बंगाल की पारंपरिक मिठाइयों में शुमार है। उन्होंने दुकानदार से मिठाई के बारे में जानकारी ली और फिर स्वयं उसमें रुचि लेते हुए अपने हाथों से लौंग लता बनानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Bihar: Additional Chief Secretary of Bihar seen making launglata at a tea stall, video goes viral
डॉ. एस. सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ एक बार फिर अपनी सादगी और जमीन से जुड़ाव के कारण सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे राजगीर की एक सामान्य चाय दुकान पर न केवल कुल्हड़ में चाय पीते नजर आ रहे हैं, बल्कि खुद अपने हाथों से मिठाई लौंग लता भी बनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

संयोग से पहुंचे चाय की दुकान पर
बुधवार शाम की यह घटना है, जब डॉ. सिद्धार्थ राजगीर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान चाय पीने की इच्छा से वे एक स्थानीय दुकान पर रुक गए। दुकानदार ने उन्हें सामान्य ग्राहक समझते हुए मिट्टी के कुल्हड़ में चाय दी, जिसे उन्होंने सहजता से स्वीकार कर लिया और बैठकर चाय पीने लगे।

विज्ञापन

लौंग लता बनाने लगे अधिकारी
चाय पीते समय डॉ. सिद्धार्थ की नजर दुकान में बन रही लौंग लता पर पड़ी, जो बिहार, यूपी और बंगाल की पारंपरिक मिठाइयों में शुमार है। उन्होंने दुकानदार से मिठाई के बारे में जानकारी ली और फिर स्वयं उसमें रुचि लेते हुए अपने हाथों से लौंग लता बनानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वे उसे तेल में तलने यानी कड़ाही में छानने तक लगे रहे। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्हें पहचानते हुए “प्रणाम सर” कहा। इसके बाद दुकानदार और अन्य लोगों को पता चला कि वे कोई आम ग्राहक नहीं, बल्कि बिहार सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। यह जानकर लोग हैरान रह गए कि इतने उच्च पद पर बैठा अधिकारी इतनी सादगी से आम जनजीवन में घुलमिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सुबह-सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल
डॉ. सिद्धार्थ के वहां से जाने के बाद कुछ लोगों ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। हजारों लोग इसे देखकर न सिर्फ हैरान हुए, बल्कि डॉ. सिद्धार्थ की सादगी और सहजता की जमकर सराहना भी की। यूजर्स ने लिखा कि ऐसे अधिकारी ही लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं।

कौन हैं आईएएस अधिरकारी?
1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. एस. सिद्धार्थ वर्तमान में कैबिनेट और शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे अपने सरल स्वभाव, व्यावहारिक दृष्टिकोण और जनसंपर्क क्षमता के लिए चर्चित हैं। लेकिन उनका व्यक्तित्व प्रशासनिक दायरे तक सीमित नहीं है। वे प्रशिक्षित पायलट, पेशेवर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, चित्रकार और कार्टूनिस्ट भी हैं।डॉ. सिद्धार्थ अक्सर झोला लेकर सब्जी खरीदते, लोकल हेयर कट सैलून में हजामत बनवाते या मोटरसाइकिल से अकेले सफर करते देखे जाते हैं। वे अचानक स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं और बच्चों से सीधे संवाद करते हैं। 17 अप्रैल को उन्होंने CESSNA 172 विमान की सोलो फ्लाइट पूरी की थी, जो उनकी सीखने की जिजीविषा को दर्शाता है।

अधिकारियों के लिए प्रेरणा
डॉ. एस. सिद्धार्थ की यह घटना न सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित है, बल्कि यह इस बात की मिसाल है कि ऊंचे पद पर बैठा व्यक्ति यदि जमीन से जुड़ा रह सकता है, तो वह जनता के दिलों में अपनी जगह भी बना सकता है। वे अधिकारियों की उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो मानती है कि विनम्रता, सादगी और संवेदनशीलता ही एक सच्चे लोकसेवक की पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed