फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Accident on Patna-Daniawan highway, speeding vehicle crushed the young man, condition critical

Bihar : पटना-दनियावां हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, हालत गंभीर

Wed, 19 Apr 2023 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Apr 2023 12:00 PM IST
सार

पटना दनियावां मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar: Accident on Patna-Daniawan highway, speeding vehicle crushed the young man, condition critical
पटना में हादसा के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना दनियावां मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाने के 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। शाहजहांपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पटना दनियामा मुख्य मार्ग पर शाहजहांपुर गांव के नजदीक बुधवार को उत्तर दिशा से जा रही तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को शाहजहांपुर गांव के नजदीक कुचल डाला। घटना के बाद वाहन तेजी से वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर किनारे गिरकर छटपटाने लगा।आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहगीरों ने इसकी सूचना शाहजहांपुर थाने को दी।
विज्ञापन


युवक की पहचान नहीं हुई
शाहजहांपुर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसलिए उसे बेहतर इलाज की जरूरत है। घटना के बाद दनियावां पटना मुख्य मार्ग पर काफी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मार्ग साफ कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और युवक की पहचान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed