फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: Female employee of civil court dies in road accident in Purnia

Bihar Accident: पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट की महिला कर्मी की मौत, टोटो चालक गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 08:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 08:43 PM IST
सार

Bihar: टीओपी प्रभारी शबाना आजमी ने बताया कि फरार टोटो चालक मंटू साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अररिया जिले का निवासी है और पूर्णिया शहर में बस स्टैंड के पास रहकर टोटो चलाता था। आइये घटनाक्रम जानते हैं।

विज्ञापन
Bihar Accident: Female employee of civil court dies in road accident in Purnia
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया शहर में गुरुवार की शाम एक तेज़ रफ्तार टोटो की टक्कर से सिविल कोर्ट में कार्यरत महिला कर्मी की मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय अंजू देवी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कटिहार जिले के काढ़ागोला निवासी स्वर्गीय मेघनाथ चौरसिया की पत्नी थीं और वर्तमान में पूर्णिया के रेडियो स्टेशन रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रही थीं।

विज्ञापन

घटना फोर्ड कंपनी चौक के पास उस समय हुई, जब अंजू देवी अपनी बेटी के साथ मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जीएमसीएच के आपातकालीन वार्ड लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल लाए जाने के बाद भी लगभग 40 मिनट तक अंजू देवी स्ट्रेचर पर पड़ी रहीं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत समझकर इलाज शुरू नहीं किया। मृतका की बेटी शालिनी चौरसिया ने बताया कि वह बार-बार कहती रही कि उसकी मां की सांस चल रही है, लेकिन डॉक्टरों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

विज्ञापन

 
पढ़ें: बिहार पुलिस के अधिकारी की नेपाल में पिटाई, तस्कर पकड़ने गए थे; विरोध के बाद लोकल लोगों ने जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी पहुंचीं और उनके हस्तक्षेप के बाद महिला का इलाज शुरू किया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र आशीष कुमार, जो स्थानीय डाकघर में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उनकी मां का इलाज शुरू होता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

उधर, टीओपी प्रभारी शबाना आजमी ने बताया कि फरार टोटो चालक मंटू साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अररिया जिले का निवासी है और पूर्णिया शहर में बस स्टैंड के पास रहकर टोटो चलाता था। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अंजू देवी की मौत से उनके परिवार में मातम का माहौल है। घटना के बाद इलाके में भी शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed