{"_id":"6406cd4b4028bd547103ce95","slug":"bihar-a-young-man-was-murdered-in-broad-daylight-in-siwan-had-an-illegal-relationship-with-a-girl-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सीवान में दिनदहाड़े युवक का मर्डर, लड़की से था अवैध संबंध; अपराधियों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सीवान में दिनदहाड़े युवक का मर्डर, लड़की से था अवैध संबंध; अपराधियों ने मारी गोली
Tue, 07 Mar 2023 11:06 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:06 AM IST
सार
Bihar: सीवान में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार सुबह बगल के गांव में गया था। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार सुबह बगल के गांव में गया था। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। घटना सिसवा गांव थाना जीबी नगर क्षेत्र की है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मामले में जीबी नगर तरवारा थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह एक शख्स की अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या कर दी गयी है। जांच के दौरान जानकारी मिली कि मृत शख्स का किसी लड़की से अवैध संबंध था। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
लड़की से उसका अवैध संबंध चल रहा
स्थानीय लोगों का कहना है कि विजय यादव का सोमवार सुबह तरवारा थाना क्षेत्र के सीसई गांव गया था। इस गांव में वह लगातार आना-जान करता रहा था। गांव की ही एक लड़की से उसका अवैध संबंध चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन