{"_id":"63299918fb8d8630e666c25d","slug":"bihar-a-total-of-16-proposals-have-been-approved-in-the-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर, स्वास्थ्य विभाग में होंगी बंपर भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर, स्वास्थ्य विभाग में होंगी बंपर भर्तियां
Tue, 20 Sep 2022 04:48 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 20 Sep 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
बिहार सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मुख्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सभी विभागों में लगभग 8 हजार पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर पदों का सृजन किया गया है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग में 7987 पदों पर बहाली होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही 12 जिलों में ओबीसी+2 कन्या उच्च विद्यालय खोले जाने को मंजूरी दी गई है। ये सभी आवासीय स्कूल होंगे। पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण के लिए कन्या आवासीय भवन निर्माण के मद में 556 करोड़ करोड़ 23 लाख 36 हजार रुपये का बजट तय किया गया है।
विज्ञापन
गया हवाई अड्डे पर फ्यूल की वैट दर घटाई
गया हवाई अड्डे पर फ्यूल की वैट दर को 29% से घटाकर 4% किया गया है। इससे फ्लाइट्स की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वित्तीय वर्ष 2022 23 में बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान बिपार्ड को गया में नवनिर्मित प्रशिक्षण संस्थान के लिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। नगर पालिका और नगर निगम चुनाव में कुल 62 करोड़ 18 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस फैसले से गया हवाईअड्डे पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार कई पर्यटन स्थलों का घर है और दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों द्वारा दौरा किया जाता है। गया वह शहर है जहां बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं।