Bihar: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण! 18 घंटे बाद पता चला पति ने पत्नी को जबरन उठाया था
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े एक युवती को उठाकर ले जाने का सीसीटीवी सामने आया है। घटना अहियापुर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित दादर रोड पर रविवार को हुई। अब 18 घंटे बाद पुलिस ने जांच कर कहा है कि पत्नी को पति ने उठाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े एक लड़की को उठाकर ले जाने का सीसीटीवी सामने आया है। मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित दादर रोड की है जहां एक लड़की को कार सवार कुछ लोग जबरन गाड़ी में बैठा कर ले गए हैं। यह पूरी घटना दादर रोड के एक टाइल्स दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब करीब 18 घंटे बाद पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर मीनापुर थाना क्षेत्र पहुंची और जाकर स्पष्ट हुआ कि पति-पत्नी में झंझट के कारण यह स्थिति बनी थी। पति ही जबरन पत्नी को समझाने के लिए उठा ले गया था।
सीसीटीवी में घटना देख अपहरण की बात उठी, परेशान रही पुलिस
गाड़ी के नंबर से मीनापुर पहुंची पुलिस, तब अगले दिन खुला पूरा केस
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि कुछ देर के बाद डीएसपी टाउन राघव दयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने भी स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन सुबह 10 बजे तक मामले का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस का कहना था कि अभी तक किसी के द्वारा थाने में गायब होने की शिकायत नहीं आई है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के सीसीटीवी को खंगालते हुए कार के नंबर का पता लगा रही थी। बाद में पुलिस कार के नंबर के आधार पर मीनापुर इलाके की पहुंची। सुबह 11 बजे जाकर पूरी कहानी सामने आई कि यह पति-पत्नी के बीच झंझट का मामला था।