फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: a couple was chained and beaten for having an illicit relationship after orders of the Panchayat in Forbesganj

बिहार : फारबिसगंज में पंचायत के आदेश पर प्रेमी जोड़े को अवैध संबंध बनाने के आरोप में जंजीर से बांधकर पीटा

Wed, 15 Sep 2021 12:10 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला, पटना
एएनआई डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

फारबिसगंज सिटी के एक गांव में ग्रामीणों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने प्रेमी जोड़े को प्रताड़ित किया और उनका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar: a couple was chained and beaten for having an illicit relationship after orders of the Panchayat in Forbesganj
जोड़े के साथ बिहार पुलिस - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

बिहार के फारबिसगंज सिटी में एक पंचायत के आदेश पर एक प्रेमी जोड़े को अवैध संबंध बनाने के लिए एक साथ जंजीर से बांधकर पीटा गया। महिला पहले से शादीशुदा बताई गई है। सिटी के एसडीपीओ आरपी सिंह ने कहा कि उन दोनों को पीटा गया और निर्वस्त्र भी किया गया। उनके रिश्तेदारों पर भी जुर्माना लगाया गया। इस पूरे मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जिसके बाद लोगों ने दोनों को जंजीर से बांध दिया और उनके कपड़े उतरवा कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद मामले में फैसले के लिए पंचायत बैठाई गई। 



पंचायत ने प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आदेश दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हृदयकांत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले में अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना फारबिसगंज अनुमंडल के परवाहा गांव की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एसपी ने फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीएसपी ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद बुरा सुलूक किया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed