फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 9 students dead, 24 injured after a vehicle rammed into a school building in Muzaffarpur

बिहार: स्कूल बिल्डिंग में घुसी बेकाबू गाड़ी, 9 छात्रों की मौत, 24 घायल

Sat, 24 Feb 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Sat, 24 Feb 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Bihar: 9 students dead, 24 injured after a vehicle rammed into a school building in Muzaffarpur
- फोटो : ANI

 बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई है। घटना में 9 लोगों की जान गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, एक स्कूल की इमारत में अनियंत्रित वाहन जा घुसा। जिसने 33 लोगों को कुचला डाला।

विज्ञापन


मरने वालों में 7 स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। हादसे में 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन स्टूडेंट्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों में स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हादसे का शिकार बने छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना मुजफ्फरपुर जिले के झपहा के धर्मपुर गांव की है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में मारे गए छात्रों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिसके बाद देर शाम अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे। वह दोनों आरोपी को बचाना चाह रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को मानवीय संवेदना के आधार पर पीड़ितों से मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि नीतीश सरकार बताए कि मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में क्या कार्यवाही कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed