फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 800 poiceman threatened resignation

बिहार में पुलिस का बड़ा विद्रोह, 800 पुलिसवालों ने दी इस्तीफे की धमकी

Tue, 09 Aug 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bihar: 800 poiceman threatened resignation

बिहार में शराबबंदी के मामले में निलंबित किए गए दस एसएचओ के मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। सरकार की इस कार्रवाई के विरोध में 800 से ज्यादा पुलिसवालों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे दी है। इससे पूर्व पुलिसवालों ने सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी भी दी है। बिहार पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने अगर 28 अगस्त से पहले दस एसएचओ का निलंबन वापस नहीं लिया तो सभी पुलिसवाले हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बिहार सरकार ने शराबबंदी के मामले में लापरवाही बरतने पर बीते शुक्रवार को दस एसएचओ थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया था। इन पर आरोप था कि ये अपने क्षेत्र में शराबबंदी की व्यवस्‍था को सुचारू रूप से लागू नहीं करवा पा रहे हैं। शराबबंदी के मामले में सरकार की कार्रवाई इतनी सख्त थी कि इन सभी पुलिसकर्मियों को अगले दस सालों तक थानाध्यक्ष नहीं बनाए जाने के निर्देश जारी हुए थे। 
विज्ञापन


निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में पटना के मसुरही थाना, जहानाबाद के मखदूमपुर, कैमूर के चांद, रोहताश जिले के डिहरी, पुर्णिया के मारंगा और रूपौली, भागलपुर के सुल्तानगंज, मोतिहारी के मुफासिल, सीतामढी के रुन्नी सैदपुर और सीतामढ़ी के ही बैरगनिया थाने के एसएचओ को सस्पेंड किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश सरकार की सख्त कार्रवाई से भड़के हुए हैं पुलिसवाले

Bihar: 800 poiceman threatened resignation

सरकार की यह कार्रवाई अब उसके गले की ही फांस बनती जा रही है। बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य के पुलिसकर्मियों में सरकार के‌ खिलाफ इतना जबरदस्त आक्रोश है कि उन्होंने सामूहिक इस्तीफे और हड़ताल की चेतावनी दे डाली है। 

यहां तक की 200 से ज्यादा सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने राज्य सरकार को लिख कर दे दिया है कि वे किसी थाने का एसएचओ नहीं बनना चाहते न ही उन्हें किसी प्रमोशन की जरूरत है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों ने डीजीपी से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि बिहार में शराबबंदी को लेकर कानून लगातार सख्त किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कैबिनेट ने शराब पीने वाले युवाओं के पूरे परिवार को भी दंडित किए जाने का नियम पास किया था। इसी कड़ी में ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई थी जो अपने क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू नहीं करवा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed