फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: 5 people dead in rohtas after consuming illicit liquor

बिहार: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sat, 28 Oct 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Sat, 28 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
bihar: 5 people dead in rohtas after consuming illicit liquor
प्रतीकात्मक चित्र

बिहार के रोहतास जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तत्काल पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी मोहम्मद रहमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी पांच लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। मृतकों में सभी दनवार के ही हैं। इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक साथ कई लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया, जिससे अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो और डीएम अनिमेश परासर गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने इस घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। 

इस घटना के बाद एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कछवां थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। एसडीपीओ नीरज कुमार पर भी कार्रवाई की अनुशंसा करने की बात कही है। अब तक 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एक जांच दल का गठन किया गया है।
 
डीएम अनिमेष पराशर ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही हुई है, तो उस पर बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी। केवल पुलिस ही नहीं उत्पाद विभाग पर भी कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी। 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद इलाके में अवैध रूप से शराब बिक रहा है जिस कारण आज इस तरह की घटना हुई है।


इधर, रोहतास की घटना के बाद गया में भी लोगों का गुस्सा सामने आया है। गया के पथरौरा गांव में चल रहे सैकड़ों देसी शराब भट्ठियों को ग्रामीणों ने ध्वस्त करते हुए हजारों गैलन शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस के न आने पर ग्रामीणों ने खुद शराब माफियाओं को खदेड़ डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed