{"_id":"3298f92380914a762284bcd626e15ab0","slug":"bihar-10-kawadiye-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 10 कांवड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 10 कांवड़ियों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में ट्राली की टक्कर से बस में सो रहे 10 कावड़िंयों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, ट्राली की टक्कर से 15 कावड़ियें घायल हो गये हैं जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीजी खबर के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर मंगलवार तड़के एक ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़ी कांवड़ियों की बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 10 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य कांवड़िये घायल बताए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, कुछ कांवड़िये झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर बस से घर लौट रहे थे। कांवड़ियों का जत्था रास्ते में शिवम पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बस खड़ी कर उसी में सो गया। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार ट्रॉली ने बस में जोरदार टक्कर मारी। ट्रॉली बस को कुछ दूर तक घसीटती ले गई।
विज्ञापन
उधर, औरंगाबाद के जिलाधिकारी नवीनचंद्र झा ने बताया कि हादसे में 10 कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सरकार मारे गए कांवड़ियों के परिवारों को ढाई-ढाई लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए कांवड़ियों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देगी।
ये कांवड़िये रोहतास जिले के डेहरी, अकोढी गोला, तेतराढ़ और आसपास के इलाकों के बताए गए हैं। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।