फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ACS of Education Department KK Pathak went on leave; Baidyanath Yadav got the charge, Viral News

KK Pathak News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को लेकर वायरल हुई यह बातें; छुट्टी हुई या अवकाश पर हैं...जानें

Wed, 10 Jan 2024 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jan 2024 09:10 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीनियर आईएएस केके पाठक से जुड़े कई सवाल पूछे जा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे उनकी छुट्टी हो गई तो कुछ लोग कह रहे वह छुट्टी पर चले गए। यह सब तब हुआ तब सामान्य प्रशासन विभाग ने एक लेटर जारी किया। 

विज्ञापन
Bihar News: ACS of Education Department KK Pathak went on leave; Baidyanath Yadav got the charge, Viral News
अपर मुख्य सचिव केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीनियर आईएएस केके पाठक एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केके पाठक से कई सवाल पूछे जा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे उनकी छुट्टी हो गई तो कुछ लोग कह रहे वह छुट्टी पर चले गए। यह सब तब हुआ तब सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 जनवरी करे एक लेटर जारी किया। इस लेटर में लिखा है शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आठ जनवरी से 16 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। इसलिए उनके जगह 2007 बैच के आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव प्रभार में रहेंगे।

विज्ञापन


इस कारण से छुट्टी पर गए सीनियर आईएएस पाठक
बताया जा रहा है कि सीनियर आईएएस केके पाठक ने स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी मांगी थी। इसके बाद उन्हें अवकाश दे दिया गया। साथ ही शिक्षा विभाग की कमान आईएएस अधिकारी बैद्यनाथ यादव को सौंपी गई है। इधर, 13 जनवरी को सीएम नीतीश बीपीएससी से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। पिछले बार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने मंच से सीनियर आईएएस केके पाठक की काफी तारीफ की थी। ऐसे में इस बार 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में केके पाठक के नहीं रहने पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमए ने की थी इन आरोपों की जांच की मांग
इधर, तीन दिन पहले ही आईएमए की ओर से बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को पत्र लिखा गया था। इसके एसीएस केके पाठक पर लगे आरोपों की जांच करने की मांग की थी। इतना ही नहीं आईएमए की बिहार शाखा ने गाली देने के आरोप में सीनियर आईएएस केके पाठक की निंदा भी की थी। बता दें कि सीनियर आईएएस केके पाठक पर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार को फोन कर गाली देने का आरोप लगाया था। डॉ. अजय कुमार ने कहा कि केके पाठक ने 25 सितंबर को रात में फोन कर गाली-गलौज किया था। डॉ. अजय ने केके पाठक पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। इस मामले को लेकर उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed