{"_id":"65fd2759befae6788b0b0063","slug":"bhojpur-son-and-daughter-in-law-beat-up-mother-grandson-took-grandmother-to-hospital-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए यहीं संसार है: मां ने चटाई मांगा तो बेटे और बहू ने लाठी से सिर फोड़ा, दादी को लेकर पोता पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए यहीं संसार है: मां ने चटाई मांगा तो बेटे और बहू ने लाठी से सिर फोड़ा, दादी को लेकर पोता पहुंचा अस्पताल
Fri, 22 Mar 2024 12:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:08 PM IST
सार
बिहार के भोजपुर जिले में बेटे और बहू ने अपनी मां पर लाठी से वार कर सिर फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मां का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे-बहू से चटाई मांग ली थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दादी, पास में बैठा पोता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में मां की ममता को उसके छोटे बेटे ने तार-तार कर दिया। दरअसल, जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिभुआनी गांव में बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक छोटी सी बात को लेकर अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में बुजुर्ग मां के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका सिर फट गया है। लेकिन उस बुजुर्ग को इलाज कराने भी उसका बेटा नहीं आया, जिसके बाद बुजुर्ग का इलाज कराने उसके दो पोते (बड़े बेटे का बेटा) आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जख्मी बुजुर्ग महिला कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिभुआनी, सोहरा गांव निवासी भोलाराम की 60 वर्षीय पत्नी राजमुनी देवी है। राजमुनी देवी के दो बेटा बुद्धाराम और गोलीचंद्र हैं। दोनों बेटों की शादी हो गई है। वहीं, घटना को लेकर जख्मी राजमुनी देवी ने बताया कि उसका छोटा बेटा गोपीचंद्र और उसकी पत्नी कंचन देवी ने मिलकर लाठी से मारा है। उन्होंने बताया कि बेटा लाठी से मार रहा था तो बहू लोटा से मार रही थी।
विज्ञापन
वहीं, अपनी दादी का इलाज करवाने पहुंचे पोते ने बताया कि चाचा और चाची ने मिलकर दादी को लाठी से मारा है। उसने बताया कि दादी चाचा से गेहूं डालने के लिए चटाई मांग रही थी। उसी बात को लेकर चाचा और चाची दोनों ने मिलकर दादी की पिटाई कर दी। उसके बाद इलाज कराने भी नहीं आए। बुजुर्ग महिला का बड़ा बेटा यानी बुद्धाराम घर में नहीं था, जिसके बाद बुद्धाराम के दो छोटे-छोटे बेटों ने अपनी दादी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर की देखभाल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन