{"_id":"642561c7b06393212508da57","slug":"bhojpur-protest-against-arrah-mp-rk-singh-who-arrived-to-attend-ram-navami-shobha-yatra-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpur: रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे आरा सांसद आरके सिंह का विरोध, झड़प के बीच एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhojpur: रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे आरा सांसद आरके सिंह का विरोध, झड़प के बीच एक युवक घायल
Thu, 30 Mar 2023 03:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2023 03:47 PM IST
सार
Ram Navami Shobha Yatra: बिहार में भोजपुर जिले के तहत आने वाले आरा में सांसद आरके सिंह का जमकर विरोध हुआ है। सांसद समर्थक और विरोध करने वाले युवाओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन
विरोध करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर जिले के आरा में रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री और आरा सांसद आरके सिंह का जमकर विरोध हुआ। शोभायात्रा के दौरान भीड़ में युवाओं ने सांसद आरके सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आरके सिंह के समर्थक और विरोध करने वाले युवाओं के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग और भारी संख्या में पुलिस बल ने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया। शोभायात्रा के दौरान मंत्री आरके सिंह के समर्थक और विरोध कर रहे युवाओं में झड़प के बाद एक युवक घायल हुआ, जिसका नाम पवन कुमार बताया जा रहा है। पवन ने मीडिया को बताया, कुछ लोग सड़क को लेकर मंत्री का विरोध कर रहे थे। हम वहीं खड़े थे, हम पहले से हिंदू जागरण मंच में नगर संयोजक हैं।
विज्ञापन
विरोध करने के दौरान भगवा झंडा नीचे गिरा था, जिस पर आरके सिंह का पैर था। हम उसी समय उनको हटने के लिए बोलने लगे, जिसके बाद उनके समर्थक हमको लात-घुसे से पीटना शुरू कर दिए। इतना मारे कि हम वहीं रोड पर ही गिर गए। वहीं, इस घटना के बाद से आरा के हिंदू संगठन में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल, जख्मी युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन