{"_id":"65182d605261910fe406cfcb","slug":"bhojpur-news-scorpio-badly-damaged-in-front-of-train-in-arrah-a-major-accident-was-avoided-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpur News: आरा में ट्रेन के आगे आई स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होते-होते बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhojpur News: आरा में ट्रेन के आगे आई स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होते-होते बचा
Sat, 30 Sep 2023 07:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Sep 2023 07:44 PM IST
सार
बिहार के आरा में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। चलती ट्रेन के आगे स्कॉर्पियो आने से हादसा हुआ है। हालांकि, किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ट्रेन और स्कॉर्पियो की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगलसराय रेल मंडल के आरा-सासाराम रेल खंड पर भोजपुर जिले के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के भूपौली क्रासिंग पर ट्रेन व स्कॉर्पियो की टक्कर हुई, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में ड्राइवर को चोटें आईं। लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ व उदवंंतनगर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया। स्कॉर्पियो की तलाशी पर पुलिस को रमेश यादव, कसाप के नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे उदवंंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रेन सं 13250 भभुआ-पटना इंटरसिटी सासाराम से आरा की ओर जा रही थी। भूपौली गांव के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी रेलवे क्रासिंग पार कर रही थी। तब ही स्कॉर्पियो रेलवे ट्रैक पर फंस गई। उसी समय ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो का गेट लॉक हो जाने से ड्राइवर उसी में फंसा रहा। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का गेट खुला गया। ट्रेन ने स्कॉर्पियो के पीछे से बायीं ओर टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बिजली पोल से टकरा कर दूर जा गिरी। इसमें ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब तक ट्रेन रूकती व आसपास के लोग जुटते ड्राइवर वहां से भाग निकला। ट्रैक पर खड़ी स्कॉर्पियो ट्रेन की चपेट में आ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन