{"_id":"660ea18528f60be5fa0d9925","slug":"bhojpur-news-consumers-upset-after-seeing-huge-electricity-bills-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpur News: बिजली के भारी-भरकम बिल देख उपभोक्ता परेशान, जमा न करने पर विभाग ने थाने में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhojpur News: बिजली के भारी-भरकम बिल देख उपभोक्ता परेशान, जमा न करने पर विभाग ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Thu, 04 Apr 2024 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:18 PM IST
सार
विभाग ने उपभोक्ताओं पर स्थानीय थाने में केस भी दर्ज करा दिए हैं। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मी को आरोपी ठहराया है। पैसे लेने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
बिजली के बिल दिखाते उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर जिले के कायमनगर मोहल्ले में रहने वाले लोग बिजली बिल से काफी परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हजारों का बिल थमा दिए गए हैं। इतना ही नहीं बिजली बिल समय पर अदा नहीं करने पर उन उपभोक्ताओं पर स्थानीय थाने में केस भी दर्ज कर दिए जा रहे हैं। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मी को आरोपी ठहराया है। बिजलीकर्मी पर मीटर की जांच करने के बाद बिल न देने की बात कहते हुए ऊपर से रुपयों की वसूली करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
कायमनगर की रहने वाली वृद्ध महिला राम देवी ने बताया कि दो महीने का बिजली बिल 16 हजार रुपये का आया है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल ऑनलाइन भी जमा किए और बिजलीकर्मी को भी पैसा दिए हैं। उसके बाद भी इतना बिजली बिल आया है। घर में केवल दो बल्ब हैं। न मोटर है न पंखा न फ्रिज। उसके बाद भी दो महीने में 16 हजार का बिजली बिल आया है।
विज्ञापन
एक और उपभोक्ता राजकिशोर राम ने बताया कि चार पांच महीने का बिजली बिल 71 हजार रुपये का आया है। बिजली विभाग आने के बाद अधीक्षण अभियंता से बात हुई है। उन्होंने बिजली बिल को दोबारा जांच कराने की बात कही है। वहीं बिजली विभाग की इस कारस्तानी का खामियाजा अब सीधे-साधे उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विभाग के अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार ने इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही तत्काल पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कहते हुए पीड़ित उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली बिल ठीक करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन