फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bharat Jodo Yatra in Bihar: Under the leadership of Bhakt-Akhilesh, the yatra continues on the second day

Bharat Jodo Yatra in Bihar: भक्त-अखिलेश के नेतृत्व में दूसरे दिन यात्रा आगे बढ़ रही, आज बांका में ही रहेगी

Fri, 06 Jan 2023 02:15 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका/भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका/भागलपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 06 Jan 2023 02:15 PM IST
सार

'भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे दिन सुबह बाराहाट से कांग्रेसियों का काफिला निकला। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बाराहाट से निकली यात्रा का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Bihar: Under the leadership of Bhakt-Akhilesh, the yatra continues on the second day
बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बिहार के बांका से गुरुवार शाम शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे दिन सुबह बाराहाट से कांग्रेसियों का काफिला निकला। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बाराहाट से निकल कर ढाकामोड़ होते हुए बांका के अशोक सम्राट भवन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता व भागलपुर विधायक अजीत शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। 

विज्ञापन

 

Bharat Jodo Yatra in Bihar: Under the leadership of Bhakt-Akhilesh, the yatra continues on the second day
जोड़ो-जोड़ो, भारत जोड़ो...नारे लगाते रहे कांग्रेस समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
आज सर्वोदय नगर बांका तक यात्रा
यात्रा कांग्रेस के अमरपुर विधान सभा प्रत्याशी रहे जितेंद्र सिंह के आवास से होकर बांका गांधी चौक से विजयनगर इलाके में प्रवेश करेगी और तेलिया चौक आईटीआई के समीप टी ब्रेक के बाद अमरपुर की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा में बिहार कांग्रेस के कार्यकारी प्रभारी डॉ. समीर कुमार सिंह, बिहार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अमरपुर के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह आदि भी चल रहे हैं। शुक्रवार को सर्वोदय नगर बांका तक कुल 19 किलोमीटर की यात्रा होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra in Bihar: Under the leadership of Bhakt-Akhilesh, the yatra continues on the second day
भक्त चरण दास और अखिलेश सिंह ने झंडा फहराकर यात्रा की शुरुआत की। - फोटो : अमर उजाला
जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो के लग रहे नारे
कांग्रेस नेताओं के आगे-पीछे सैकड़ों की संख्या में समर्थक पार्टी का झंडा लेकर "जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो” के नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा शुरू करने के पहले राहुल गांधी के यात्रा को लेकर विजन की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में विघटनकारी शक्तियां देश को बांटने में लगी है और इस यात्रा का एक उद्देश्य ऐसी शक्तियों को कमजोर करना भी है। शनिवार को सर्वोदय नगर बांका से अमरपुर होकर भागलपुर तक 21 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसके अगले दो दिन यात्रा पूरी तरह भागलपुर जिले में रहेगी। इन दो दिनों में 39.3 किलोमीटर पदयात्रा की योजना है। इसके बाद सबसे अंतिम दिन, यानी गौरीपुर से बिहार में यात्रा के अंतिम पड़ाव खगड़िया तक की 24 किमी की यात्रा पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed