{"_id":"65ce4030766575219106ab38","slug":"bharat-jodo-nyay-yatra-mallikarjun-kharge-targeted-pm-modi-forgot-nitish-kumar-s-name-by-speech-in-aurangabad-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री पर बरसे, फिर अचानक भूल गये सीएम का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री पर बरसे, फिर अचानक भूल गये सीएम का नाम
Thu, 15 Feb 2024 10:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:17 PM IST
सार
Bihar : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी अगले चुनाव के बाद लोकतंत्र और संविधान को नही बचने देंगे। अन्न दाताओं को सताया जा रहा है। यह सब मोदी कर रहे हैं। ये तानाशाही कर रहे है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा-2.0 के बिहार फेज-2 में औरंगाबाद में गुरूवार को संपन्न हुई राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने संबोधन में सौ से अधिक बार प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिया। साथ ही बिहार में पलटा-पलटी पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार का नाम ही भूल गए।
विज्ञापन
राहुल गांधी की तारीफ में गढ़े कशीदे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की तारीफ में कशीदे गढ़ते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अमीरों की बात करते हैं, गरीबों की नहीं। गरीबों के लिए सोचने वाली पार्टी कांग्रेस है। उनके लिए काम करने वाले नेता राहुल गांधी हैं। राहुल के नेतृत्व में निकली न्याय यात्रा गरीबों के हक के लिए है।
विज्ञापन
भूल गये नीतीश कुमार का नाम
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बिहार दुनियां को प्रकाश देता रहा है, न्याय के लिए लड़ता रहा है। इसी बिहार में पलटने का खेल हो रहा है। कहते थे मिट्टी में मिल जाएंगे, भाजपा के साथ नही जाएंगे लेकिन चले गए। यहीं पर मल्लिकार्जुन खड़गे नीतीश कुमार का नाम भूल गए, तब किसी ने पीछे से कहा तो उनके मुंह से नीतीश कुमार निकला।
विज्ञापन
बार-बार लेते रहे प्रधानमंत्री मोदी का नाम
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यूपीए सरकार ने बिहार को दो लाख करोड़ दिए लेकिन मोदी ने जुमला दिया। मोदी ने पटना की सभा में बिहार को 15 हजार करोड़ देने का वादा किया था लेकिन यह जुमला निकला। मोदी देश को खतरनाक रास्ते पर ले जा रहे हैं। इससे देश का नुकसान होगा और हो भी रहा है। ये फूट डालने वाले लोग हैं, हम जोड़ने वाले लोग हैं।
किसानों से मिलने और बात करने को तैयार नहीं हैं मोदी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसानों का एमएसपी को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन मोदी उनसे मिलने और बात करने को तैयार नहीं हैं। किसानों को रोकने के लिए प्रोटेक्शन वाल, किलेबंदी, करंट लगी तारबंदी कर उन्हें सताया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अन्न दाताओं को सताया जा रहा है और यह सब मोदी कर रहे हैं। ये तानाशाही कर रहे हैं। इनसे कांग्रेस डटकर मुकाबला कर रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी अगले चुनाव के बाद लोकतंत्र और संविधान को बचने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी कहते हैं कि हमें सत्ता का मोह नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सांसद और विधायक खरीदते हैं। अपने साथ आने के लिए उन्हें डराते-धमकाते है, जैसे नीतीश को धमकाया। लेकिन हम न तो डरने वाले हैं और न ही टूटने वाले हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में इसी तरह लगभग सौ से अधिक बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिया।