फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   the loving couple took seven rounds in the court premises In Bhagalpur

Bihar: प्रेमी युगल ने कोर्ट परिसर में लिए सात फेरे, अधिवक्ता की मौजूदगी में की शादी; सात साल से थे रिश्ते में

Mon, 12 May 2025 10:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 May 2025 10:27 PM IST
सार

Bihar: उदय कुमार ने बताया कि पहली बार प्रियंका से मुलाकात एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच सच्चा प्रेम हो गया। उन्होंने बताया कि बीते सात वर्षों से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन पारिवारिक असहमति के कारण शादी में बाधाएं आ रही थीं।

विज्ञापन
the loving couple took seven rounds in the court premises In Bhagalpur
दोनों ने की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम ने एक बार फिर सामाजिक बंधनों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की है। भागलपुर सिविल कोर्ट परिसर में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जहां रजौन (जिला बांका) निवासी उदय कुमार और कटिहार की प्रियंका कुमारी ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। पुरोहित की मौजूदगी में कोर्ट परिसर के सामने दोनों ने सात फेरे लिए।

विज्ञापन

सात साल पुराना प्रेम अब बना रिश्ते की डोर
उदय कुमार ने बताया कि पहली बार प्रियंका से मुलाकात एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच सच्चा प्रेम हो गया। उन्होंने बताया कि बीते सात वर्षों से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन पारिवारिक असहमति के कारण शादी में बाधाएं आ रही थीं। आख़िरकार दोनों ने मिलकर अपने परिजनों को मनाया और सहमति मिलने के बाद कोर्ट परिसर में विवाह रचाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस दिन को वह जीवनभर याद रखेंगे।

विज्ञापन

पढ़ें: केंद्रीय मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने कहा- विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका निर्णायक

विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी सहायता बनी सहारा
इस विवाह को संपन्न कराने में अधिवक्ता मोना गुप्ता की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि उदय और प्रियंका पिछले एक महीने से उनके क्लाइंट थे। मंदिर में शादी को लेकर कुछ अड़चनें थीं, इसलिए परिजनों की सहमति से कोर्ट परिसर में ही वैवाहिक रस्में पूरी कराई गईं।

वकीलों और आम लोगों ने बने साक्षी
कोर्ट परिसर में विवाह के समय कई अधिवक्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौजूद थे। सभी ने इस खास पल का गवाह बन कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

सच्चे प्रेम की मिसाल
उदय और प्रियंका ने कहा कि यह विवाह सिर्फ उनके प्रेम की जीत नहीं, बल्कि उन सभी प्रेमी युगलों के लिए प्रेरणा है, जो सच्चे रिश्ते में बंधने का सपना देखते हैं। अब दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश हैं, और नवविवाहित जोड़ा नए जीवन की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed