फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Tej Pratap Yadav Shared Picture of Lalu Yadav and tell no One Can be better cm than my father

लालू यादव का नया लुक: मीसा भारती ने पोस्ट किया कुल अंदाज वाला फोटो, तेजप्रताप बोले- मेरे पिता जी जैसा सीएम कोई नहीं..

Thu, 14 Oct 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 14 Oct 2021 02:53 PM IST
सार

लालू प्रसाद अपनी खास शैली के लिए भी राजनीति में जाने जाते हैं। कभी इशारों ही इशारों में  विरोधियों पर तंज कसते हैं तो कभी छात्रों के बीच पाठशाला लगाने के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर खिंचवाई है कि एक बार फिर वह सुर्खियो में आ गए हैं। 

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav Shared Picture of Lalu Yadav and tell no One Can be better cm than my father
नए लुक में लालू यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लालू प्रसाद यादव दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ के दौरान उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। इसी कड़ी में लालू यादव का कूल अंदाज वाला एक फोटो भी सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। लालू की एक तस्वीर उनकी बेटी मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। मीसा भारती ने लिखा है - 'जब नाना और प्यारे नाती में मची ज्यादा कूल दिखने की होड़!' वायरल तस्वीर से लालू के प्रशंसक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। शुभचिंतक इस उम्मीद में हैं कि नेताजी जल्द ही अब पटना लौटेंगे और सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


वहीं, बहन की पोस्ट को शेयर करते हुए तेजप्रताप ने लिखा है- मेरे पिता जी जैसा मुख्यमंत्री और कोई नहीं हो सकता। पिछले दिनों तेजप्रताप यादव ने लालू यादव के दिल्ली में रहने को लेकर तंज कसा था। तेज प्रताप ने कहा था कि लालू यादव को बंधक बना लिया गया है। इन दिनों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं।
विज्ञापन


बिहार उपचुनाव में राजद ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार ने एक सीट पर नामांकन दाखिल किया है। बिहार राजद और कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है, लेकिन उपचुनाव में जिस तरह से दोनों दलों ने प्रत्याशी उतारे हैं उससे गठबंधन कमजोर हुआ है। तेज प्रताप ने भी कांग्रेस के लिए प्रचार करने का एलान किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में कई बार दिखे लालू, पर इसमें दिखे अलग
लालू प्रसाद को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाल के दिनों में लोगों ने कई बार देखा है। पार्टी के स्थापना दिवस हो या प्रशिक्षण शिविर या कोई अन्य कार्यक्रम सब में लालू यादव की उपस्थिति देखी गई है, लेकिन उनकी वह तस्वीर जिसे मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर डाला है वह बहुत कुल मुद्रा में दिख रहे हैं। उनके बगल में नाती खड़ा है और उसका चश्मा पहनकर खुद फोटो खिंचवा रहे हैं। 


पटना आने की बढ़ी उम्मीद
इस फोटो को देखकर उनके शुभचिंतक अंदाज लगा रहे हैं कि नेताजी की सेहत धीरे-धीरे ठीक हो रही है और वह जल्द ही उपचुनाव में बिहार आएंगे। हालांकि, लालू प्रसाद हाई ब्लड प्रेशर, शूगर समेत कई बीमारियों से ग्रसित हैं। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की अनुमति के बाद ही वह कही जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed