फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Taking a jibe at CM Nitish Kumar, BJP leader Shahnawaz Hussain says Paltasana yoga is most famous in Bihar

Bihar Politics: शाहनवाज हुसैन बोले, बिहार में सबसे ज्यादा पलटासन योग मशहूर; जानिए किस पर किया तंज

Wed, 21 Jun 2023 01:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व योग दिवस की देशवासियों को ढेरों बधाइयां। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है क्योंकि योग पूरी दुनिया कर रही है। बिहार में सारे योग मशहूर हैं, यह पलटासन योग भी बिहार में बहुत मशहूर हो गया है।

विज्ञापन
Taking a jibe at CM Nitish Kumar, BJP leader Shahnawaz Hussain says Paltasana yoga is most famous in Bihar
वरिष्ठ भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसा माना जाता है कि योग की शुरुआत भारत देश से हुई है। उसके बाद इसका प्रचलन पूरे विश्व में हुआ। सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को बड़ी उत्साह के साथ पूरी दुनिया ने मनाया था। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वन वर्ल्ड वन हेल्थ’ रखी गई है। इसी थीम को लेकर आज बुधवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में विश्व योग दिवस सनातन दिव्य योग संगम के तहत और वशिष्ठ योग फाउंडेशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सैयद शाहनवाज हुसैन मौजूद रहे।

विज्ञापन




यहां शाहनवाज हुसैन ने भी योग का अभ्यास किया और लोगों से योग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में सारे योग मशहूर हैं, पर पलटासन योग बिहार में ज्यादा ही देखने को मिलते हैं। बिहार में सबसे ज्यादा पलटासन योग  मशहूर है। फिर उन्होंने सभी से नियमित योग करने की अपील की।
विज्ञापन



पूर्व उद्योग मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व योग दिवस की देशवासियों को ढेरों बधाइयां। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है क्योंकि योग पूरी दुनिया कर रही है। बिहार में सारे योग मशहूर हैं, यह पलटासन योग भी बिहार में बहुत मशहूर हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं जल्द अपने कोटा से भागलपुर में एक भव्य योग भवन बनाने का प्रयास करूंगा। योग सभी को करना चाहिए, योग सब के हित में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed