{"_id":"69721dd04cae23b4620b2052","slug":"school-dispute-turns-violent-in-bhagalpur-bihar-clash-between-two-families-8th-grade-student-in-critical-condi-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भागलपुर में स्कूली विवाद बना हिंसा की वजह, दो परिवारों में झड़प, 8वीं के छात्र की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भागलपुर में स्कूली विवाद बना हिंसा की वजह, दो परिवारों में झड़प, 8वीं के छात्र की हालत नाजुक
Thu, 22 Jan 2026 06:24 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:24 PM IST
सार
Bihar News: जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सुदान टोला में स्कूल में हुए मामूली विवाद के बाद दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें सबसे गंभीर स्थिति मनीष कुमार उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
घायल मनीष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सुदान टोला में गुरुवार को एक मामूली स्कूल विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो परिवार आपस में भिड़ गए, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया छात्र
घटना में सबसे गंभीर रूप से घायल आठवीं कक्षा के छात्र मनीष कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। मनीष को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मनीष उसी गांव के स्कूल में पढ़ाई करता था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को स्कूल में मनीष का अपने सहपाठी प्रिंस से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मनीष ने प्रिंस को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
मनीष को घायल कर आरोपी हुए फरार
इसके बाद प्रिंस के परिजन स्कूल पहुंचे और आरोप है कि शिक्षकों के सामने ही मनीष की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की सहायता से मनीष को पहले नवगछिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गोपालगंज में फंदे से लटका मिला युवती का शव, बुधवार शाम को घर से हुई थी लापता
पुलिस जांच में जुटी
मनीष की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद बढ़ गया और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इस झड़प में मनीष के पिता दिलीप मंडल का सिर फट गया, जबकि राजकुमार और राधा देवी को भी चोटें आईं। दूसरी ओर प्रिंस के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।