{"_id":"640c8f5f029ee14c4203be38","slug":"post-made-before-suicide-of-under-19-cricketer-in-bhagalpur-is-now-going-viral-on-social-media-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhagalpur: मौत के बाद लोगों को डराऊंगा, क्रिकेटर ने सुसाइड से पहले किया था पोस्ट, अब हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagalpur: मौत के बाद लोगों को डराऊंगा, क्रिकेटर ने सुसाइड से पहले किया था पोस्ट, अब हो रहा वायरल
Sat, 11 Mar 2023 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 11 Mar 2023 07:55 PM IST
सार
बिहार के भागलपुर में अंडर 19 क्रिकेटर की आत्महत्या के बाद उसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले की गुत्थी अभी तक सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले क्रिकेटर का फेसबुक पोस्ट हुआ वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भागलपुर में आत्महत्या के बाद एक युवक का सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जोगसर थाना क्षेत्र में आकाश आनंद (17) ने बीते गुरुवार को गले में फंदा डालकर अपने ही घर में खुदकुशी कर ली थी। आकाश राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित बिहारी शाह दुर्गा स्थान का रहने वाला था। आकाश पेशे से क्रिकेटर था और वह अंडर 19 क्रिकेट खेल रहा था।
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटका मिला था क्रिकेटर
जानकारी के मुताबिक, मृतक आकाश को शुक्रवार की सुबह उसे क्रिकेट खेलने के लिए बोकारो जाना था। जबकि सुबह उसका मां उसके कमरे का दरवाजा खोला तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया। आकाश के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले फेसबुक पर किया था पोस्ट
हालांकि उसकी मौत के बाद परिजनों ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट को देखा तो उसमें आकाश ने आत्महत्या करने से पहले पोस्ट किया था। उसकी पोस्ट के मुताबिक, ‘मेरा मरने के बाद लोगों को डराने का पूरा इरादा है। मेरे पास एक सूची है।’ परिजनों की मानें तो आकाश बहुत ही सभ्य प्रवृत्ति और मेहनतकश लड़का था। वह पढ़ाई के अलावा क्रिकेट में भी काफी अव्वल दर्जे का था।
विज्ञापन
अब तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
आकाश की आत्महत्या का कारण परिजनों के समझ के परे है, जबकि पुलिस 48 घंटे बीत जाने के बाद भी इस रहस्यमय मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है।
फेसबुक पोस्ट पर अंग्रेजी में साफ तौर पर लिखा है कि आई फुल्ली इंटेंड टू हॉन्ट पीपल व्हेन आई डाई। आई हैव अ लिस्ट। बता दें कि आकाश ने क्राइस्ट चर्च स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, आकाश का अंतिम संस्कार भी अब तक नहीं हो पाया है और सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट से परिजन भी काफी सहमे हुए हैं।