फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Mysterious death of a laborer working in a cement factory in Bhagalpur, angry relatives clashed with police

Bihar: सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की रहस्यमय तरीके से मौत, गुस्साए परिजन पुलिस से भिड़े

Sat, 08 Apr 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Apr 2023 02:51 PM IST
सार

भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में शनिवार को लावारिस अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची जीरोमाइल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजन ने सीमेंट गोदाम पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Mysterious death of a laborer working in a cement factory in Bhagalpur, angry relatives clashed with police
पुलिस से भिड़े गुस्साए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र (जीरोमाइल चौक) में शनिवार को लावारिस अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीरोमाइल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। मृतक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के भिटी गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के रूप में हुई है। वहीं, शव शिनाख्त के बाद मृतक के परिजन ने सीमेंट गोदाम पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि ब्रह्मदेव यादव तिलकामांझी स्थित सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। पिछले महीने होली के वक्त फैक्ट्री के किसी काम को लेकर उसे सिलीगुड़ी भेजा गया था। आज सुबह जीरोमाइल चौक के पास उसकी लाश पुलिस ने बरामद की है। परिजनों ने फैक्ट्री वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रह्मदेव के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए परिजनों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और हंगामा जारी रखा। वे फैक्ट्री वालों पर आरोप लगाते रहे। साथ ही मामले को लेकर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। परिजन इतने आक्रोशित थे कि उनकी पुलिस से भिड़ंत भी हो गई। उन्होंने मौजूदा दरोगा पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि ब्रह्मदेव यादव के दो छोटे-छोटे हैं जिनका पूरा भार उसी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद पुलिस द्वारा किसी तरह से परिजनों को  समझा-बुझाकर वापस भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फैक्ट्री संचालक से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed