फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   miscreants shot a land trader in public in Bhagalpur Bihar

Bihar Crime: भागलपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, जमीन कारोबारी को सरेआम गोली मारकर पुलिस को दी खुली चुनौती

Tue, 28 Feb 2023 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में एक जमीन कारोबारी को नकाबपोश बदमाश ने सरेआम गोली मार दी। घायल कारोबारी वहां से बचकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। भागलपुर में पिछले एक हफ्ते में गोलीबारी की पांच वारदातें सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
miscreants shot a land trader in public in Bhagalpur Bihar
अस्पताल में भर्ती जमीन कारोबारी मोहम्मद आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में मुमताज मोहल्ला निवासी मोहम्मद आजाद (40) को नकाबपोश बदमाश ने सरेआम दियारा इलाके में गोली मार दी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ आजाद वहां से जैसे-तैसे बचकर भाग निकले। बड़ी मुश्किल से घायल आजाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बदमाशों ने आजाद को दो गोली मारी हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में क्राइम कंट्रोल पर अंकुश लगाने और एक सफल पुलिसिंग का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिसकर्मी मुख्यालय के निर्देश पर आम लोगों से जुड़ रहे हैं। जबकि भागलपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक हफ्ते में गोलीबारी की यह पांच वारदातें सामने आईं हैं।
विज्ञापन


घायल आजाद ने बताया कि वह पिछले पांच साल से जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता है। हाल ही में प्रभु नारायण नाम के व्यक्ति के साथ उसने जमीन का सौदा किया था। इसमें पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने बताया कि प्रभु नारायण ने उसे धमकी भरे शब्द में पैसे देने से इनकार कर दिया था। आजाद ने आशंका जताई है कि नारायण ने ही शूटर भेजकर यह गोलीबारी करवाई है। हालांकि हमलावर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed