{"_id":"63fe19403f00c306470d418d","slug":"miscreants-shot-a-land-trader-in-public-in-bhagalpur-bihar-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: भागलपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, जमीन कारोबारी को सरेआम गोली मारकर पुलिस को दी खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: भागलपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, जमीन कारोबारी को सरेआम गोली मारकर पुलिस को दी खुली चुनौती
Tue, 28 Feb 2023 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:41 PM IST
सार
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में एक जमीन कारोबारी को नकाबपोश बदमाश ने सरेआम गोली मार दी। घायल कारोबारी वहां से बचकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। भागलपुर में पिछले एक हफ्ते में गोलीबारी की पांच वारदातें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जमीन कारोबारी मोहम्मद आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में मुमताज मोहल्ला निवासी मोहम्मद आजाद (40) को नकाबपोश बदमाश ने सरेआम दियारा इलाके में गोली मार दी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ आजाद वहां से जैसे-तैसे बचकर भाग निकले। बड़ी मुश्किल से घायल आजाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बदमाशों ने आजाद को दो गोली मारी हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में क्राइम कंट्रोल पर अंकुश लगाने और एक सफल पुलिसिंग का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिसकर्मी मुख्यालय के निर्देश पर आम लोगों से जुड़ रहे हैं। जबकि भागलपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक हफ्ते में गोलीबारी की यह पांच वारदातें सामने आईं हैं।
विज्ञापन
घायल आजाद ने बताया कि वह पिछले पांच साल से जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता है। हाल ही में प्रभु नारायण नाम के व्यक्ति के साथ उसने जमीन का सौदा किया था। इसमें पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
आजाद ने बताया कि प्रभु नारायण ने उसे धमकी भरे शब्द में पैसे देने से इनकार कर दिया था। आजाद ने आशंका जताई है कि नारायण ने ही शूटर भेजकर यह गोलीबारी करवाई है। हालांकि हमलावर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।