फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   miscreants entered house in broad daylight and shot a young man in Bhagalpur Bihar

Bhagalpur Crime: बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को मारी गोली, महीने की तीसरी घटना, प्रशासन पर उठे सवाल

Mon, 27 Feb 2023 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Feb 2023 07:13 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सदर अजय कुमार चौधरी और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विकास को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
miscreants entered house in broad daylight and shot a young man in Bhagalpur Bihar
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भागलपुर के ललमटिया ओपी अंर्तगत पासी टोला में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पिपरपांती निवासी विकास शाह (30) के रूप में हुई है। वारदात के वक्त विकास घर में सो रहा था। उसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


मामले को लेकर मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि पास के ही राजकुमार चौधरी ने विकास शाह को सोए अवस्था घर में घुसकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। आरोपी ने गोली सीधे सिर में मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने कहा कि विकास की शादी पासी टोला निवासी पूनम देवी के साथ हुई थी। वह शादी के बाद ससुराल में रहकर किराने की दुकान चलाता था। विकास के चार बच्चे हैं और वह घर में कमाई करने वाला इकलौता व्यक्ति था। परिजनों के मुताबिक, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। जबकि भाइयों ने कहा कि राजकुमार चौधरी की मां ने उनकी भाभी पूनम को बीते दिनों विकास को गोली मरवा देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सदर अजय कुमार चौधरी और स्थानीय थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में विकास को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। विकास की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed