{"_id":"69f969e5dd44c846b50bd9c0","slug":"minor-student-abused-after-chatting-for-five-days-patna-bihar-news-bihar-police-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पांच दिन चैटिंग कर होटल में बुलाया, फिर पटना में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पांच दिन चैटिंग कर होटल में बुलाया, फिर पटना में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत
Tue, 05 May 2026 09:24 AM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 05 May 2026 09:24 AM IST
सार
Bihar : पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा को उसके प्रेमी ने होटल में बुलाया और फिर उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी ने पांच दिन की दोस्ती के बाद एशिया काम किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कितनी भारी पड़ सकती है, इसकी एक खौफनाक बानगी राजधानी पटना में देखने को मिली है। मुंगेर की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा, जो कदमकुआं के भीखना पहाड़ी स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, वह एक डिजिटल जाल का शिकार हो गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में सम्राट कैबिनेट का होगा विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की चल रही तैयारी
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रतीक कुमार ने नाबालिग को अपनी बातों में फंसाया और स्कूटी से उसे गांधी मैदान के पास एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में ले गया। पीड़िता की शिकायत है कि वहां प्रतीक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी। घटना के बाद छात्रा की तबीयत इस कदर बिगड़ी कि उसे पहले निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Vikramshila Setu: ट्रेन ट्रैक नहीं था विक्रमशिला सेतु पर, मगर गिरने से रेलवे भी प्रभावित; कहां-कैसा असर पड़ेगा
जब पीड़िता की मां पटना पहुंची, तब इस बात कि जानकारी मिली। पीड़िता के बयानों और उम्र के दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कदमकुआं थाने में पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में टाउन डीएसपी-1, राजेश रंजन का बयान ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रतीक कुमार के रूप में हुई है। वह फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही वह कानून की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन