Bihar News: किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; विधायक मुरारी पासवान ने खुद संभाला मोर्चा
Bhagalpur News: भागलपुर के प्यालापुर में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड देर से पहुंची। विधायक मुरारी पासवान ने ग्रामीणों संग आग बुझाने का प्रयास किया और सहायता का भरोसा दिलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत प्यालापुर गांव में एक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया कि झामु पोद्दार की दुकान में अचानक आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
तेजी से फैली लपटें, भारी नुकसान
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान के बाद झामु पोद्दार के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पूरे प्रतिष्ठान को घेर लिया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
फायर ब्रिगेड की देरी बनी परेशानी
घटना के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम समय रहते मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस देरी का खामियाजा दुकानदार को भुगतना पड़ा और लाखों रुपये की संपत्ति राख में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।
पढ़ें- कांग्रेस की बैठक हंगामे में बदली: राजेश राम ने शकील अहमद को बताया थका हुआ नेता, नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी
विधायक और ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास
आगजनी के बीच एक मानवीय पहल भी देखने को मिली। घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। ग्रामीणों ने भी भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण शुरुआती कोशिशें सफल नहीं हो सकीं।
काफी विलंब से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका था। इस दौरान विधायक मुरारी पासवान ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.