फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur mayor election 2026 voting rafiq khan dharna sunil kothari sunita gupta mavar bjp congress

राजस्थान: जयपुर मेयर की कुर्सी के लिए मतदान शुरू, निगम गेट पर सियासी ड्रामा; रफीक खान धरने पर बैठे

Fri, 25 Sep 2026 12:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

जयपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान से पहले निगम मुख्यालय के बाहर सियासी हलचल देखने को मिली। कांग्रेस विधायक रफीक खान को निगम परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद वे पार्षदों के साथ निगम गेट पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
jaipur mayor election 2026 voting rafiq khan dharna sunil kothari sunita gupta mavar bjp congress
निगम गेट पर रफीक खान का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान से पहले ही नगर निगम मुख्यालय के बाहर सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस विधायक रफीक खान को निगम परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद वह पार्षदों के साथ निगम गेट पर धरने पर बैठ गए। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार भी निगम पहुंच गए। दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए पार्षदों से विवेक और अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन

निगम पहुंचे भाजपा और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी

मेयर पद के लिए भाजपा ने सुनील कोठारी को और कांग्रेस ने सुनीता गुप्ता मावर को प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार मतदान से पहले नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी-अपनी जीत का दावा किया और कहा कि पार्षद अपने विवेक और अंतरात्मा की आवाज के आधार पर मतदान करेंगे।

विज्ञापन

बगरू के भाजपा पार्षद बस से पहुंचे निगम

मेयर चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने पार्षदों को समूह में नगर निगम मुख्यालय पहुंचाया। बगरू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्षदों को बस के जरिए निगम मुख्यालय लाया गया। निगम पहुंचने के बाद कुछ पार्षदों ने गेट पर माथा टेका और इसके बाद मतदान के लिए अंदर गए। भाजपा पार्षदों के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से भी समूह में निगम पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। विद्याधर नगर, झोटवाड़ा और सांगानेर क्षेत्र के पार्षदों को आठ-आठ के समूह में मतदान के लिए सभा भवन की ओर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद भी मतदान के लिए पहुंचे

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद भी मतदान के लिए नगर निगम पहुंचे। वहीं, भाजपा की पार्षद पलक यादव मतदान के लिए जाते समय विक्ट्री साइन दिखाती नजर आईं। डिप्टी मेयर पद के संभावित दावेदार राजेंद्र सैनी ने भी भाजपा की जीत का दावा किया।

150 पार्षद करेंगे मेयर का चुनाव

जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। हालिया चुनाव में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद चुने गए हैं। मेयर चुनाव में बहुमत के लिए 76 वोट की जरूरत है। इस लिहाज से भाजपा के पास बहुमत के आंकड़े से दो पार्षद अधिक हैं। हालांकि मेयर का चुनाव पार्षदों के मतदान से होना है, इसलिए 15 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी चर्चा में है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से 19 सीट पीछे है। दोनों प्रमुख दल अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने पर जोर दे रहे हैं। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed