फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Husband-wife attacked with sticks after calling them witches due to superstition, both seriously injured

Bihar News: अंधविश्वास में डायन बताकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों गंभीर घायल

Wed, 28 Jan 2026 03:42 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 03:42 PM IST
सार

Bhagalpur News: भागलपुर के गोराडीह क्षेत्र में डायन होने का आरोप लगाकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Husband-wife attacked with sticks after calling them witches due to superstition, both seriously injured
हमले में घायल दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। डायन होने का आरोप लगाकर पति और पत्नी की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
गोराडीह थाना क्षेत्र में हुई घटना
यह घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के फाजिलपुर डंडा बाजार की है। घायल दंपती की पहचान सुभाष यादव और उनकी पत्नी विशेखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने घर पर मौजूद थे, तभी पड़ोस की गोतनी मिला देवी ने डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
विवाद के बाद लाठी-डंडों से हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष यादव के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे सिर फट गया, जबकि नाक पर भी गहरी चोटें लगी हैं। उनकी पत्नी विशेखा देवी को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: डिप्टी सीएम विजय कुमार ने आमस सीओ को मौके पर किया निलंबित, भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में बड़ा एक्शन

 
पीड़िता ने बताई प्रताड़ना की बात
घायल विशेखा देवी ने बताया कि उनकी गोतनी अक्सर उन्हें डायन बताकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती रही है। उनके अनुसार, लंबे समय से चले आ रहे इसी अंधविश्वास के कारण इस बार हमला किया गया, जो जानलेवा साबित हो सकता था।
 
घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed