फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Forest department team arrested a smuggler with banned turtle meat from Kahalgaon station in Bhagalpur

Bihar: कहलगांव स्टेशन से प्रतिबंधित कछुए के मांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Thu, 20 Apr 2023 07:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

भागलपुर वन विभाग के रेंज ऑफिसर ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि तस्कर ने अपना नाम कहलगांव निवासी पवन सहनी बताया है। मामले को लेकर तस्कर का कहना है कि यूपी से आए एक व्यक्ति के द्वारा कछुए का मांस उसे दिया गया था। साथ ही इसे बंगाल के रामपुरहाट ले जाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
Forest department team arrested a smuggler with banned turtle meat from Kahalgaon station in Bhagalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भागलपुर में वन विभाग की टीम ने कहलगांव स्टेशन से प्रतिबंधित कछुए के मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वन विभाग को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कछुए को पकड़कर उसके मांस की तस्करी की जा रही है। इसको लेकर वन विभाग की ओर से आरपीएफ कहलगांव को इसकी सूचना दी गई थी। वहीं, सघन जांच के दौरान वन विभाग की टीम और आरपीएफ की मदद से 25 किलो से ज्यादा कछुए का मांस बरामद किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 50 से अधिक कछुओं की हत्या की जा चुकी है। उनका मांस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट ले जाया जा रहा था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कछुए के मांस से दवा बनाने के साथ-साथ इसे खाने के काम में भी लाया जाता है। बरामद मांस की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन


भागलपुर वन विभाग के रेंज ऑफिसर ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि तस्कर ने अपना नाम कहलगांव निवासी पवन सहनी बताया है। मामले को लेकर तस्कर का कहना है कि यूपी से आए एक व्यक्ति के द्वारा कछुए का मांस उसे दिया गया था। साथ ही इसे बंगाल के रामपुरहाट ले जाने के लिए कहा गया था। इसके एवज में उसे दो हजार रुपये मिलने वाले थे। लेकिन कहलगांव स्टेशन पर वह कछुए के मांस के साथ गिरफ्तार हो गया। वहीं, वन विभाग अब गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर पूरे गैंग के  नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed