फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Fierce fire broke out near Bhagalpur airport, cylinder blast is said to be the reason

Bhagalpur : एयरपोर्ट के पास कॉलोनी में भीषण अगलगी, सिलेंडर के दहला शहर; 41 घर राख

Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 07:48 PM IST
सार

बिहार में गुरुवार शाम को भागलपुर एयरपोर्ट के पास जीरोमाइल थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद कॉलोनी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से यह दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रही हैं।

विज्ञापन
Fierce fire broke out near Bhagalpur airport, cylinder blast is said to be the reason
सच्चिदानंद कॉलोनी में भीषण आग से कई झुग्गी-झोपड़ी जलीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गुरुवार शाम को भागलपुर एयरपोर्ट के पास जीरोमाइल थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद कॉलोनी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आग लगने को लेकर बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट होने से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें आग बुझाने के लिए जुट गई। करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब 41 घर जलकर राख हो गए। आधा दर्जन से अधिक मवेशी जलने की भी बात सामने आई है। अगलगी में करोड़ों की संपत्ति की नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में एयरपोर्ट के पास सच्चिदानंद कॉलोनी में गुरुवार शाम को अचानक भीषण आग की लपटें देखकर लोग चौंक पड़े। कई किलोमीटर दूर से लोग धधकती आग और उसका धुआं देख एयरपोर्ट रोड की ओर जा रहे हैं। आग विक्रमशिला कॉलोनी की तरफ से उठ रही है। आसपास के लोग कई धमाके की जानकारी दे रहे हैं। कई सिलेंडर फटने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के एक छोर पर पेट्रोल पंप है
भागलपुर में एयरपोर्ट के ठीक सामने तिलकामांझी केंद्रीय कारागार है। एयरपोर्ट के एक छोर पर पेट्रोल पंप है। हालांकि घटनास्थल इससे काफी दूर है। मौके पर अग्निशमन दस्ता पहुंच गया है, लेकिन अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। भीषण गर्मी के बीच इस आग के कारण बच्चों और बुजुर्गों को इसके आसपास से लोगों ने निकाल दिया है। आग की शुरुआत कहां से हुई, इसकी पक्की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घर में बेटी की विदाई हुई थी
अमर उजाला की पड़ताल के बाद एक और चीज सामने निकल कर आई है। इस भीषण आगजनी में दो ऐसे मकान जल गए जिनमें से एक में आज ही बेटी की विदाई हुई जबकि दूसरे घर में दो मई बेटे की बारात निकलनी थी। बराती साज सजावट की तैयारी कर चुके थे और इसको लेकर उन्होंने दो लाख रुपए खर्च भी किए थे। लड़की छोटेलाल मंडल की पुत्री नवनीता है जिसकी आज विदाई हुई। वहीं रसपति मंडल के पुत्र  मिथिलेश कुमार मंडल बारात सजने वाला था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed