{"_id":"644779347f12a87cf90d726d","slug":"ed-raids-criminal-akhilesh-yadav-s-house-in-bhagalpur-officials-interrogate-relatives-for-hours-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भागलपुर में अपराधी अखिलेश यादव के घर ईडी का छापा, अधिकारियों ने रिश्तेदारों से की घंटों पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भागलपुर में अपराधी अखिलेश यादव के घर ईडी का छापा, अधिकारियों ने रिश्तेदारों से की घंटों पूछताछ
Tue, 25 Apr 2023 12:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:24 PM IST
सार
ईडी ने सोमवार को अपराधी अखिलेश यादव के रिश्तेदारों से घंटों पूछताछ की। जांच एजेंसी अखिलेश यादव की और अवैध संपत्तियों का पता लगा रही है जो उसने अलग-अलग रिश्तेदारों के नाम खरीदी हैं।
विज्ञापन
ईडी ने अखिलेश यादव के रिश्तेदारों से घंटों पूछताछ की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा निवासी कुख्यात अपराधी पूर्व मुखिया अखिलेश यादव के रिश्तेदारों से सोमवार को ईडी ने घंटों पूछताछ की। ईडी अखिलेश यादव की और अवैध संपत्तियों का पता लगा रही है जो उसने अलग-अलग रिश्तेदारों के नाम खरीदी हैं। ईडी के सहायक निदेशक उमेश गांधी के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय टीम ने एक महिला रिश्तेदार समेत तीन रिश्तेदारों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
ईडी ने बीते चार अप्रैल को ही अखिलेश यादव की दो करोड़ आठ लाख की संपत्ति जब्त की थी। जब्त की गई यह संपत्ति की राशि सरकारी दर के आधार पर है। इन चल और अचल संपत्तियों की संख्या 29 है। इनमें गोपालपुर में एक दर्जन से अधिक जमीन के प्लॉट और कुछ मकान शामिल हैं। भागलपुर समेत आसपास के जिलों में भी इनके जमीन के प्लॉट मौजूद हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह सभी संपत्तियां आपराधिक गतिविधि के जरिए ही बनाई गई हैं। इस वजह से ईडी ने इसके खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की है। अब ईडी ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं, ईडी के अधिकारियों ने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन