{"_id":"65895d821c254d67240c3d68","slug":"bjp-leader-shahnawaz-hussain-taunts-india-alliance-says-its-people-only-do-kitty-parties-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: शाहनवाज ने तंज कर कहा- 'INDIA' के लोग सिर्फ किटी पार्टी करते हैं, एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: शाहनवाज ने तंज कर कहा- 'INDIA' के लोग सिर्फ किटी पार्टी करते हैं, एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं
Mon, 25 Dec 2023 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Dec 2023 04:16 PM IST
सार
Syed Shahnawaz Hussain: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार-यूपी के लोगों के लिए इंडिया गठबंधन के लोग अपमानित भाषा का प्रयोग करते हैं और गठबंधन के नेता खाने के लिए इंडिया की बैठक में जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भागलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इंडिया गठबंधन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता सिर्फ किटी पार्टी करते हैं और एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते रहते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, आज सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भागलपुर में भाजपा ने भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए शहर भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए। यहां मुंदीचक स्थित एक विवाह भवन में अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले अटल बिहारी वाजपेयी के तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम किए।
विज्ञापन
नीतीश कुमार को लेकर कह दी ये बात
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार-यूपी के लोगों के लिए इंडिया गठबंधन के लोग अपमानित भाषा का प्रयोग करते हैं। पत्रकारों ने जब पूछा कि एक बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर सामने आया। उसके बाद इस बैठक में नीतीश कुमार को कुछ नहीं मिला। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मिला, इंडिया गठबंधन के लोग भोजन के लिए जाते हैं। अलग-अलग व्यंजन का रस लेते हैं। पटना आए तो लिट्टी-चोखा खाया। भागलपुर के खाजा खाए, मनेर के लड्डू खाए।
विज्ञापन
'एक दूसरे के खिलाफ करते हैं अमर्यादित भाषा का प्रयोग'
शाहनवाज ने कहा कि बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रूठ गईं, एक जगह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रूठ गए। दिल्ली पहुंचे तो वहां के गोलगप्पे खाए, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि यह लोग किटी पार्टी करते हैं। यह लोग एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और एक दूसरे के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।
‘जदयू के लिए भाजपा में कोई रास्ता नहीं’
वहीं, पत्रकारों ने जब पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर बीजेपी में आना चाहेंगे तो उसका स्वागत होगा? इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा में कोई एक मिस कॉल मारते हैं तो वह आ जाते हैं। लेकिन जदयू के लिए भाजपा में कोई रास्ता नहीं है। ये बातें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित के करने के बाद कहीं।