फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: Water dripping from the roof of Pirpainti station included in the Amrit Bharat Station Scheme

Bihar: अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल पीरपैंती स्टेशन की छत से टपका पानी; पहली बारिश में ही खुल गई पोल

Sun, 25 May 2025 08:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 08:26 PM IST
सार

Bihar: पीरपैंती स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए करीब 18.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया गया था। ऐसे में उद्घाटन के तुरंत बाद ही इस तरह की खामी सामने आना, निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही और परियोजना में संभावित अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
Bihar: Water dripping from the roof of Pirpainti station included in the Amrit Bharat Station Scheme
गुणवत्ता की खुली पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालदा रेल मंडल के तहत आने वाला पीरपैंती रेलवे स्टेशन, जो हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है, उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद अपनी 'गुणवत्ता' की पोल खोल बैठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन 22 मई को किया था। लेकिन महज एक दिन बाद हुई बारिश ने स्टेशन की छत से पानी टपकने की तस्वीरें और वीडियो सामने ला दीं, जिससे यात्री और स्थानीय लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन

पहली बारिश में ही बह निकला तामझाम
स्टेशन परिसर में बारिश के दौरान मुख्य भवन की छत और दीवारों से पानी रिसता देखा गया। यात्रियों का कहना है कि उद्घाटन से एक दिन पूर्व तक स्टेशन को अंतिम रूप देने की जल्दबाजी थी। जानकारी के अनुसार, समारोह की औपचारिकता पूरी करने के लिए छत को अस्थायी तौर पर तिरपाल से ढका गया था, जो अब लीपापोती की मिसाल बन गया है।

विज्ञापन

डीआरएम के निर्देश पर जांच टीम की तैनाती
शिकायत मिलने के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। डीआरएम के निर्देश पर मालदा डिवीजन से एक तकनीकी जांच टीम को रविवार को मौके पर भेजा गया। सीनियर डीईएन के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छत की गहन जांच की। टीम ने बाल्टी से पानी डालकर रिसाव की पुष्टि की और निर्माण की खामियों को चिन्हित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देशी कार्बाइन और कारतूस की होनी थी डिलीवरी, पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

निर्माण एजेंसी को चेतावनी, 2-3 दिन में सुधार के निर्देश
जांच के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दो से तीन दिन के भीतर सभी खामियों को दूर किया जाए। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि फाइबर शीट इंस्टॉलेशन में जल्दबाजी और लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। शीट को ठीक से न बैठाना और जोड़ स्थलों को सही तरीके से सील न करना रिसाव का प्रमुख कारण बताया गया है।

करोड़ों की लागत, फिर भी घटिया निर्माण?
पीरपैंती स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए करीब 18.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया गया था। ऐसे में उद्घाटन के तुरंत बाद ही इस तरह की खामी सामने आना, निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही और परियोजना में संभावित अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।

योजना की साख पर लगा सवालिया निशान
यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर जनाक्रोश का कारण बनी है, बल्कि अमृत भारत स्टेशन योजना की साख पर भी प्रश्नचिह्न लगा रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि यदि करोड़ों रुपये केवल दिखावे और कागजी कामों पर ही खर्च किए जा रहे हैं, तो ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य ही खोखला हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed