{"_id":"61097930b4eed3664214766a","slug":"bihar-sdop-madam-made-her-husband-ips-this-hobby-may-put-her-in-bars-pmo-saught-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: एसडीओपी मैडम ने पति को बना दिया 'आईपीएस', पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: एसडीओपी मैडम ने पति को बना दिया 'आईपीएस', पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट
Wed, 04 Aug 2021 05:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:48 AM IST
सार
भागलपुर की एसडीओपी की मसखरी उन्हें भारी पड़ सकती है। अपने पति को आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनाना, उन्हें पीएमओ में पदस्थ बताना और उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल करने का मामला गर्मा गया है।
विज्ञापन
डीएसपी रेशु कृष्णा व आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहने उनके पति
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव की डीएसपी रेशू कृष्णा को अपने पति को आईपीएस अधिकारी बनाने की सूझी। फिर क्या था मेडम ने उन्हें आईपीएस की वर्दी पहनाई और दोनों की वर्दी पहने मुस्कुराते हुए सेल्फी ले ली। बात यहीं नहीं रुकी उसे सोशल मीडिया में खुद ही शेयर कर अपराध का कबूलनामा भी कर दिया। अब पीएमओ तक मामला पहुंच चुका हैै। जांच चल रही है और कार्रवाई हुई तो सलाखों तक बात जा सकती है।
विज्ञापन
अब एसडीओपी रेशू कृष्णा की सेल्फी सुर्खियां बन रही है। सोशल मीडिया से शुरू हुई बात अब नेशनल मीडिया में आ गई है। मामला हाईप्रोफाइल होने से उलझना तय है। सूत्रों के अनुसार भागलपुर के एसएसपी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
एसडीपीओ रेशू कृष्णा पटना की रहने वाली हैं और तेज तर्रार अफसर हैं। वह कई मामलों का खुलासा कर चुकी हैं, लेकिन अब तक मामलों का खुलासा करने वाली मेडम के खिलाफ ही अब मामला बन गया है।
विज्ञापन
पति का पुलिस महकमे से नाता नहीं
सूत्रों का कहना है कि एसडीपीओ रेशू कृष्णा के पति का पुलिस महकमे से कोई नाता नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने पति के साथ जो सेल्फी साझा की है, उसमें उनके पति आईपीएस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। वह खुद अपने पति के साथ विक्ट्री साइन भी दिखा रही हैं। हालांकि बवाल मचने पर एसडीपीओ और उनके पति ने अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट से आईपीएस वर्दी पहने फोटो को हटा दिया है।
इस तरह पीएमओ तक पहुंचा मामला
सोशल मीडिया में रेशू कृष्णा की सेल्फी चर्चित होते ही उनके किसी शुभेच्छु ने इसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजकर शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि एसडीपीओ रेशू कृष्णा के पति ने आईपीएस की वर्दी कैसे पहनी? रेशू कृष्णा का दावा है कि उनके पति आईपीएस हैं और पीएमओ में तैनात हैं। इसके बाद पीएमओ ने बिहार पुलिस मुख्यालय को शिकायत भेजी और रिपोर्ट मांगी।
पीएमओ द्वारा रिपोर्ट मांगते ही बिहार पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू की। इसमें पता चला है कि एसडीपीओ के पति आईपीएस अधिकारी नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार भागलपुर के एसएसपी ने जांच कर रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। अब एसडीओपी पर कार्रवाई हो सकती है।
हो सकती है इतनी सजा
सेना और पुलिस की वर्दी कोई अन्य व्यक्ति नहीं पहन सकता। सशस्त्र बल अधिनियम, सरकारी गोपनीयता कानून और भारतीय दंड संहिता में इसके खिलाफ कई प्रावधान हैं। गोपनीयता कानून की धारा 6 में आम लोगों द्वारा पुलिस या सेना की वर्दी पहनने पर 3 साल की सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है, जबकि भादंवि की धारा 140 में 3 महीने तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।