Bihar: राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा 22 अगस्त को भागलपुर में, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ
Bihar: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा में जिले के पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इंडिया महागठबंधन ने अपनी मतदाता अधिकार यात्रा को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को अंग प्रदेश के भागलपुर पहुंचेंगे। यहां वे मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
पूर्वी बिहार में सियासी हलचल
यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और विभिन्न जिलों से होते हुए शुक्रवार शाम को भागलपुर पहुंचेगी। इस यात्रा में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह (कोऑर्डिनेटर), प्रभारी शाहनवाज आलम, माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई नेता शामिल हैं। नेताओं का काफिला सड़क मार्ग से होकर लोगों से जुड़ रहा है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गैर-एनडीए वोटों को एकजुट करना है।
भागलपुर में कार्यक्रम का शेड्यूल
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सुल्तानगंज घोरघट से जिले में प्रवेश करेंगे। दोपहर लगभग 1 बजे उनका काफिला अकबरनगर स्थित खरैया हाईस्कूल पहुंचेगा, जहां वे लंच करेंगे।इसके बाद शाम 4 बजे नाथनगर के चंपानगर से यात्रा का अगला चरण शुरू होगा। काफिला लोहिया पुल होते हुए पटल बाबू रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पहुंचेगा। यहां राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
पढे़ं; पीएम मोदी के आगमन को लेकर गया जी जंक्शन पर कड़ी सुरक्षा, विभिन्न जिलों से 200 से अधिक जवानों की तैनाती
इसके बाद यात्रा घंटाघर, तिलकामांझी चौक से गुजरते हुए शाम लगभग 7.35 बजे जीरोमाइल स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचेगी। यहां नेताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, विधायक अजीत शर्मा, जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, अमित आनंद, मो. निसार सहित कांग्रेस और महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी रात में नवगछिया स्थित प्रेसीडेंसी स्कूल में विश्राम करेंगे। अगले दिन, 23 अगस्त की सुबह यह काफिला कटिहार के लिए रवाना होगा।
प्रशासन की तैयारी
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा में जिले के पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। शहर में यात्रा के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।