फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar Politics Preparations are being made to deal with CM Nitish Kumar taunts MP Manoj Jha

Bihar Politics: 'सीएम नीतीश कुमार को निपटाने की हो रही तैयारी', सांसद मनोज झा का तंज

Wed, 26 Feb 2025 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 06:29 PM IST
सार

MP Manoj Jha: भागलपुर सांसद मनोज झा ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सांसद ने कहा, अब सीएम नीतीश को निपटाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
Bihar Politics Preparations are being made to deal with CM Nitish Kumar taunts MP Manoj Jha
सांसद मनोज झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने बुधवार को भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 'निपटाने' की तैयारी की जा रही है और उनके समर्थकों के साथ नाइंसाफी की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को भागलपुर की जनसभा में नीतीश कुमार को 'लाडला मुख्यमंत्री' कहकर संबोधित किया था। इस पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा, जब पड़ोस के बच्चे को खिलौना चाहिए होता था, तो मां अपने बच्चे को 'लाडला' कहकर समझाती थी। अरे, मेरा लाडला, तुम्हें दूसरा ला देंगे, यह खिलौना उसे दे दो। मैं इसे निपटाने की तैयारी मानता हूं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी कटाक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के भीतर देवीय शक्ति होने की बात कही थी, पर भी मनोज झा ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, गांवों में जब किसी पर देवी आती है तो उसे बांधकर रखा जाता है और विनती कर जाने के लिए कहा जाता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नीतीश जी साकांक्ष हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'तेजस्वी यादव नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं'
मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी बातों में हमेशा नीतीश कुमार की चिंता झलकती है। उन्होंने दावा किया कि कुछ नौकरशाह और राजनेता बिहार के मुख्यमंत्री तक सही सूचना नहीं पहुंचने देते हैं।


निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश की अटकलें
इस बीच, यह चर्चा भी तेज हो गई कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार यदि राजनीति में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। हालांकि, मनोज झा ने सवाल उठाया कि क्या नीतीश कुमार अब भी वैसे ही फैसले लेते हैं जैसे पहले लेते थे? विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed