{"_id":"668a3cc1bbe224e7d80e0fff","slug":"bihar-politics-news-jdu-mla-gopal-mandal-comments-on-ashwini-choubey-news-in-hindi-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्विनी चौबे पर साधा निशाना, बोले- ‘वो सिर्फ बकबक करते हैं, दिमाग खिसक गया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्विनी चौबे पर साधा निशाना, बोले- ‘वो सिर्फ बकबक करते हैं, दिमाग खिसक गया’
Sun, 07 Jul 2024 12:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:29 PM IST
सार
Bihar Politics: अपने बड़बोलेपन से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चौबे जी खाली बकबक करते हैं, जबकि उनका अब बीजेपी में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
जदयू विधायक गोपाल मंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में लोकसभा चुनाव के पश्चात आगामी 2025 में विधानसभा चुनाव होना है। केन्द्र में अपने घटक दलों की मदद नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं, लेकिन बिहार एनडीए में आम चुनाव से पूर्व सब कुछ ठीक नहीं है। इसकी बानगी फिर दिखने लगी है।
विज्ञापन
दरअसल बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे भागलपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ने 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बिहार में एनडीए को भाजपा नेतृत्व वाले चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसपर सियासी संग्राम बढ़ने लगा है। अश्वनी चौबे के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
वहीं इसपर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्वनी चौबे और गिरिराज सिंह पर जवाबी हमला किया, साथ ही एनडीए घटक दल पर भी टिप्पणी की है। गोपाल मंडल ने कहा कि अश्वनी चौबे क्या है? बिहार में भाजपा का स्थान कहां है? ऐसे ही चौबे जी बकबक करते हैं। उनका दिमाग खिसक गया है। वहीं गिरिराज सिंह को लेकर कहा कि वह भी बकबक करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश को साइड करके कहां जाएगी, अगर दम था तो क्यों नहीं अकेले चुनाव लड़े। इन लोगों को बकबक करने की आदत है।
विज्ञापन